झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न,बैठक में उदीयमान प्रतिभाओं को निखारने का लिया गया निर्णय
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद की बैठक 14 जून 2026 रविवार को सुबह 9 बजे नुआग्राम में परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप के निवास मे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष भावतरण मंडल एवं संचालन कोषाध्यक्ष राजकुमार साव ने किया।बैठक के पूर्व झारखण्ड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे सभी सदस्य को स्वागत किया।बैठक में बहुभाषी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का उद्देश्य भाषा एवं संस्कृति को एक मंच पर लाना, साहित्य एवं संस्कृति को सम्मान देना, अपेक्षित अवहेलित ,अपरिचित साहित्यकारों एवं कलाकारों को सम्मान करना, भाईचारा, प्रेम, सांप्रदायिक सद्भाव एवं देश प्रेम जागृत करने आदि को लेकर सभी सदस्यों ने विचार मंथन किया।
विचार मंथन के बाद सर्वसम्मति से निष्कर्ष निकाला गया कि पोटका प्रखंड में संचालित होने वाले 30 उच्च विद्यालय एवं प्लस टू उच्च विद्यालयों छात्र-छात्राओं को उदयमान प्रतिभाओं को निखारने के अभियान में जोड़ा जाएगा। अभियान के संचालन हेतु पूरे क्षेत्र को 3 जोन में विभक्त किया गया है। प्रत्येक जोन में अलग-अलग प्रतिनिधि चुने गए जो संबंधित क्षेत्र के विद्यालय में अभियान के साथ जुड़ने के लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से रूबरू होंगे। ताकि छात्र-छात्राओं के लेखन कला एवं प्रतिभा को परिषद द्वारा प्रकाशित 2026 के वार्षिक पत्रिका झारखंड प्रभा में प्रकाशन किया जा सके।
अंत में करुणामय मण्डल, सुनील कुमार दे, अमल कुमार दास, भवतारण मण्डल, विकास कुमार भकत आदि कवियों द्वारा स्वरचित रचनाओं का पाठ किया गया एवं विज्ञापन हेतु प्रचार प्रसार के लिए सभी सदस्यों को अवगत किया गया । साथ ही साथ अगली बैठक आगामी 19 जुलाई 2026 सुबह 9 बजे कोवाली के आशुतोष मण्डल के निवास में आयोजन करने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप ने किया।उक्त बैठक में झारखंड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे, सलाहकार करुणामय मंडल, सलाहकार जन्मेजय सरदार,अध्यक्ष भावतरण मंडल, उपाध्यक्ष अमल कुमार दास,सचिव शंकर चंद्र गोप, सह सचिव उज्जवल कुमार मंडल, अंकेक्षक कृष्ण पद मंडल, कोषाध्यक्ष राजकुमार साव, विकास भगत, चिंतामणि त्रिपाठी, आशुतोष मंडल मिथुन साहू, तारापदो गोप, बलराम गोप, मृत्युंजय गोप,अभिषेक कुमार यादव, सावित्री गोप, रुपाली गोप आदि उपस्थित थे।

