WhatsApp Group Join Now
तारा पब्लिक स्कूल में अनुशासन पर भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Contents
तारा पब्लिक स्कूल में अनुशासन पर भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन तारा पब्लिक स्कूल, हाता में अनुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावशाली वक्तृत्व कला तथा शब्दों के शुद्ध उच्चारण की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को “अनुशासन” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के बीच किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और वाक्पटुता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन के महत्व पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण शैली, उच्चारण एवं विषय-वस्तु के आधार पर मूल्यांकन किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा 8 की दीया सरदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 8 की बेबी शांति टुडू द्वितीय एवं कक्षा 7 की रेशमा किस्कु तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक मिहिर गोप ने किया, जबकि अंत में शिक्षक अंबुज प्रमाणिक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश मिश्र ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, “इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल एवं मंच पर बोलने की क्षमता का विकास करती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।”कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक हेमचंद्र पात्र, अर्जुन झा, बिट्टू सामुई तथा शिक्षिकाएँ पानमुनी भुमिज, निकिता गोप, झुनु राणा, सुषमा भक्त, सुषमा मंडल, नमिता सरदार, मनीषा नामाता, संगीता सरदार, अनुपमा मंडल एवं रिया मोदक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण इस आयोजन का समापन विद्यार्थियों की तालियों और हर्षोल्लास के बीच हुआ। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उनके बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

