WhatsApp Group Join Now
स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है : मुखिया देवी कुमारी भूमिज
Contents
स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है : मुखिया देवी कुमारी भूमिजअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में पंचायत सचिव ,स्कूली बच्चों, शिक्षकों, वार्ड सदस्य आदि के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि !सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया: जीवन के लिए योग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा का मिलन है। यह प्राचीन भारतीय संस्कृति का वह अनमोल उपहार है, जो आज पूरी दुनिया अपना रही है। यह हमें सिखाता है कि हम बाहरी दुनिया को जीतने से पहले अपने भीतर के विकारों, तनाव और अज्ञानता पर विजय प्राप्त करें।योग के लाभ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी किसी न किसी मानसिक या शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग हमारे लिए एक संजीवनी बूटी के समान है।शारीरिक स्वास्थ्य: नियमित योगासन से शरीर लचीला, मजबूत और निरोग बनता है।प्राणायाम और ध्यान हमारे मस्तिष्क को शांत करते हैं, जिससे तनाव और चिंता दूर होती है योग हमें धैर्य, एकाग्रता और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे। प्रतिदिन मात्र 30 से 45 मिनट का योग आपको पूरे दिन ऊर्जावान और शांत रखेगा।आइए, हम सब मिलकर योग को अपनाएँगे,स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक जीवन को अपनायें।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

