Ad image

आरा गांव में JLKM का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोग बने सदस्य

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आरा गांव में JLKM का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोग बने सदस्य

बालूमाथ संवाददाता

बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के आरा गांव स्थित दुर्गा मंडप परिसर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) का भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सूरज कुमार शाहू और केंद्रीय संगठन सचिव सूरज कुमार सिंह सहित लातेहार के पूर्व प्रत्याशी संतोष पासवान, पलामू प्रमंडल अध्यक्ष पप्पू यादव, लातेहार जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह चेरो, जिला सचिव चंदन बड़ाइक, युवा अध्यक्ष निशांत यादव तथा चंदवा प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र सिंह उपस्थित थे।
नेताओं का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई मुकेश राम, राहुल, दुर्गा उरांव, सुधीर साव, दामोदर साव, मनोज कुमार, बृजमोहन प्रसाद, सूरज कुमार, आदित कुमार, सुबोध कुमार, मनजीत कुमार, कुलेश्वर राम, प्रकाश रंजन, अशोक रंजन, प्रदीप कुमार राम, अजित राम, रवि प्रकाश, रमेश गंझू समेत सैकड़ों ग्रामीण पुरुष और महिलाएं।सभी ने JLKM की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति विश्वास और संकल्प जताया।ग्रामीणों ने पार्टी के शीर्ष नेता जयराम महतो पर भरोसा जताया और कहा कि वे हमेशा गरीबों और वंचितों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनकी ईमानदार और संघर्षशील छवि ने उन्हें जनता का सच्चा नेता बनाया है।कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कहा कि JLKM संगठन आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर गरीबों की समस्याओं को उठाएगा और जनहित की लड़ाई को और तेज करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *