जयप्रकाश नगर में पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर का छत ढलाई कार्य पूरा
रांची-
जयप्रकाश नगर चुनाभट्ठा स्थित प्राचीन पूजा स्थल पर पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर के निर्माण कार्य को बड़ी उपलब्धि मिली है। रविवार को मंदिर का लंबे समय से लंबित छत ढलाई कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। समिति ने इसे विश्वकर्मा भगवान की असीम कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग का परिणाम बताया। इस ऐतिहासिक कार्य का नेतृत्व पंचमुखी विश्वकर्मा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत विश्वकर्मा ने किया। वहीं, समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसमें विशेष योगदान दिया। मौके पर शशि शर्मा, दिनेश प्रजापति, विद्यानंद विद्यार्थी, राजेंद्र शर्मा, संजीव विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, अवधेश शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, उमेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, ओम शर्मा, अरुण सिंह, पंडित अनंत कुमार पांडे, ठेकेदार वीरू सिंह, संतोष साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।समिति ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी तीन दिवसीय विश्वकर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 17, 18 और 19 सितंबर 2025 को संपन्न होगा। छत ढलाई कार्य की पूर्ति के बाद इस वर्ष पंचमुखी विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा इसी प्रांगण में स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत विश्वकर्मा स्वयं कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। समिति ने महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प लिया है और साथ ही सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं व योगदानकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।