Ad image

विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ने जेपीएससी में सफल युवक शुभम कुमार का किया स्वागत

हंसराज चौरसिया
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही-

रही प्रखंड के केदारुत पंचायत के होनहार युवक शुभम कुमार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में 215वां रैंक प्राप्त कर गांव, पंचायत और पूरे बरही विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन की ओर से उन्हें सम्मानित कर भव्य स्वागत किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत यादव ने कहा कि शुभम की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि गांव के कई युवाओं ने सरकारी सेवाओं में जाकर क्षेत्र का नाम ऊँचा किया है। इनमें शुभम के पिता शंकर यादव, जिन्होंने सबसे पहले प्रशासनिक विभाग में नौकरी हासिल की, चाचा मनोज यादव (शिक्षक), खुशबू कुमारी (एसआई, झारखंड पुलिस), विकास यादव (आर्मी), दीपक यादव (आर्मी), पंकज यादव (आर्मी), संतोष यादव (झारखंड पुलिस), सुधीर यादव (आर्मी), संदीप यादव (झारखंड पुलिस), गुड़िया कुमारी, सोनू यादव (बीएसएफ) और आशीष यादव (होमगार्ड) जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और सरकारी विद्यालयों से पढ़ाई करने के बावजूद इन युवाओं ने कड़ी मेहनत व लगन से समाज, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। इस मौके पर फाउंडेशन ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी मेहनत और संघर्ष पर विश्वास करें और शिक्षा के बल पर गांव व समाज का मान-सम्मान बढ़ाएं। सम्मान समारोह में फाउंडेशन अध्यक्ष मंजीत यादव के साथ देवचंद यादव, दिलीप यादव, धर्मेंद्र यादव, टिंकू यादव, मनीष यादव, सकलदेव यादव समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने शुभम कुमार के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *