Ad image

कसमार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन

हंसराज चौरसिया
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सूरज जायसवाल बने अध्यक्ष, कमल किशोर केपरदार महासचिव

कसमार

- Advertisement -

पप्पू वर्मा

आगामी शारदीय नवरात्र को लेकर कसमार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सूरज जायसवाल को समिति का अध्यक्ष और कमल किशोर केपरदार को महासचिव चुना गया। नई कमेटी के गठन के साथ ही क्षेत्र में भव्य और सुसंगठित तरीके से दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष पूजा पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यवस्था को लेकर बेहतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *