Ad image

रांची में पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, युवक हिरासत में

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रांची-

झारखंड की राजधानी रांची में हरमू रोड पर पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। गुरुवार की दोपहर हरमू रोड पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। यह घटना बीजेपी ऑफिस से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई।घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि जब पुलिसकर्मी ने युवक को रोकने का प्रयास किया, तो वह और भड़क गया। घटना के समय युवक के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था और उसके मानसिक स्थिति को सही नहीं बताया जा रहा है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

 

फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की इस हरकत के पीछे क्या वजह थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कड़े कदम उठाए जाएंगे और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *