Ad image

बोकारो जनरल अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक का शुभारंभ

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बोकारो जनरल अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक का शुभारंभ

पप्पू वर्मा, बोकारो

बोकारो : शनिवार को झारखंड सरकार एवं बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) के संयुक्त तत्वावधान में मधुमेह व उच्च रक्तचाप जांच हेतु एनसीडी (NCD) क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।
इस क्लीनिक का उद्घाटन सिविल सर्जन बोकारो डॉ. अभय भूषण प्रसाद एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी, बीजीएच, डॉ. बी.बी. करूणामय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

- Advertisement -

डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि पूरे झारखंड में यह पहला एनसीडी क्लीनिक है, जिसे किसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग अस्पताल में संचालित किया जा रहा है। यहां बीजीएच आने वाले मरीजों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप व मुख कैंसर की स्क्रीनिंग निःशुल्क की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.बी. करूणामय ने कहा कि यह क्लीनिक सेक्टर एरिया की लगभग 1.88 लाख जनसंख्या को सीधे कवर करेगा। इससे बीजीएच में आने वाले मरीजों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन बोकारो डॉ. अभय भूषण प्रसाद, डॉ. बी.बी. करूणामय, डॉ. सुधा सिंह (नोडल पदाधिकारी, एनसीडी बोकारो), डॉ. सेलीना टूडू (आरसीएच पदाधिकारी बोकारो), जिला कार्यक्रम सहायक आरती कुमारी मिश्रा, जिला परामर्शी मो. असलम (तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम), असीम कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *