Ad image

बालक में बोकारो और बालिका वर्ग में हजारीबाग बना राज्य चैम्पियन

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बालक में बोकारो और बालिका वर्ग में हजारीबाग बना राज्य चैम्पियन

रामगढ़
मो. शाहीद

झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले में चल रहे तीन दिवसीय खेलो झारखण्ड के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का रविवार को भव्य समापन किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालय से आए छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर समा बांध दिया। इस दौरान फाइनल मुकाबला अंडर 19 बालक वर्ग में बोकारो जिला की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक 3-0 से पराजित कर चैंपियनशीप का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में हजारीबाग जिला की टीम ने रांची जिला टीम को कड़े मुकाबले में 1-0 से पराजित करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि ममता देवी आमंत्रित अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल , डीएभी एआरओ हजारीबाग डॉ. सुजीत कुमार शर्मा का स्वागत आयोजकों ने ढोल नगाड़ा व झारखंडी नृत्य के साथ मंचासिन किया। यहां पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम डीएसई संजीत कुमार एडीपीओ नलिनी रंजन ने पौधा, झारखंडी गमछा व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

- Advertisement -

अतिथियों ने फाइनल मुकाबला खेल रहे बालक बालिका दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक मारकर खेल की शुरूवात की। ईधर मुख्य अतिथि ममता देवी ने फाइनल मुकाबला खेल रहे टीमों को बधाई देते हुए कहा कि हार और जीत सिक्के के दो पहलू होते लेकिन साथ ही रहते हैं। इसलिए हार से निराश न हो और जीत से उत्साहित न हों। अनुशासन के साथ खेल जारी रखें। आगे और भी कठिन रास्ता आने वाला है। हमेशा लक्ष्य की ओर राज्य का नाम रौशन करे। मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि जिले में इस तरह के आयोजन होना बड़ी बात है। आगे भी ऐसे आयोजन होता रहे ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलते रहे। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने सफल आयोजन के लिए रामगढ़ जिला को बधाई देते हुए कहा कि जिला जिला बड़े बड़े आयोजन के लिए तैयार रहे। बाद में अतिथियों ने बालक बालिका विजेता उप विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। मंच संचालन शिक्षक मिथलेश कुमार रविदास और ममता कुमारी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन एडीपीओ नलिनी रंजन ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। समारोह में ये रहे मौजूद। जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद मुस्तफा आजाद, ,ओलंपिक संघ के सचिव सीडी सिंह, रेफरी अजय डिसिलवा ,दुलमी प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, शिक्षिका अर्चना कुल्लू,विद्या कुमारी, तंजीदर कौर, निशा पन्ना, सरोज मालाकार अनुपा पुष्पा तिर्की, संतोष कुमार अनल, सहित राज्य भर के सभी शारीरीक शिक्षा शिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इन्हें मिला पुरस्कार‌ (बालिका वर्ग में) प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रांची की रिमसी कुमारी। बेस्ट गोलकीपर रांची की रूपाली कुमारी। मैन ऑफ द मैच हजारीबाग की कल्याणी कुमारी।बालक वर्ग में। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट इमामुल मिंज गुमला। बेस्ट गोलकीपर बोकारो के तरास मुर्मू। मैन ऑफ द मैच बोकारो के कल्याण ज्योति बोरा को दिया गया। जबकि बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर पाकुड़ जिला और बालक वर्ग में गुमला जिला रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *