Ad image

गोला पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गोला पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया

रामगढ़
मो. शाहीद

रामगढ़ जिला में विगत दिनों से लगातार हो रही मोटरसाईकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा सभी थानो को आवश्यक निर्देश दिया गया था तथा कांड के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में रविवार को समय 06.00 बजे सुबह पुलिस अधीक्षक रामगढ को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि गोला थाना क्षेत्र में बाईक चोर, चोरी की बाईक को बिक्री करने वाले है। जिसकी बरामगदी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित एस आइ टी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीयो द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोला थाना अंतर्गत तिरला मोड़, डीवीसी चौक एवं अन्य रास्तों पर बैरिकेटिंग करते हुए एण्टीक्राईम चेकिंग किया जाने लगा। बाईक चेकिंग के क्रम में तीरला मोड़ के पास एक ब्लू रंग का अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखते ही मोटरसाईकिल मोड़कर वापस भागने लगे जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेडकर पकडा गया।

- Advertisement -

पकडाये व्यक्तियो से नाम पता पुछने पर उन्होने अपना अपना नाम 01. मो0 एहसान अंसारी, उम्र 32 वर्ष, पिता रमजान अंसारी, ग्राम चंदवे, थाना पिठोरिया, जिला राँची, 02. मुकेश महतो, उम्र 23 वर्ष, पिता जीबु महतो, ग्राम हुहुआ कोठार, थाना रामगढ, जिला रामगढ, 03. प्रेम कुमार करमाली, उम्र 19 वर्ष, पिता दिलीप करमाली, ग्राम डुन्डी गाछी, पो० मगनपुर, थाना गोला जिला रामगढ बताया। पकड़ाये व्यक्तियो से अपाची 160, ब्लू रंग के वाहन का कागजात की मांग की गई तो पकड़ाये लोगो द्वारा अपाची मोटरसाईकिल से संबंधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कड़ाई से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया की यह बाईक दिनांक- 26.08.2025 की रात्री में गोला थाना अन्तर्गत ग्राम सुतरी के पास से चोरी किया गया है जिस पर लिखा रजि० नं० फर्जी है। आगे पुछताछ के क्रम में पकड़ाये तीनो व्यक्तियो के द्वारा बताया गया कि हमलोगों के द्वारा विगत कई दिनों से गोला, रजरप्पा, रामगढ़, बरलंगा थाना क्षेत्र से अन्य मोटरसाईकिल की भी चोरी की गई है जिसे हमलोग बेचने के लिए छुपाकर रखे हुए है। तत्पश्चात तीनो अपराधकर्मियो के निशानदेही पर उनके बताये अनुसार ग्राम डुन्डीगाछी के जंगल में छुपाकर रखा गया ग्यारह (11) बाईक एवं एक (01) FRONX कार JH01FE-4168 को बरामद करते हुए विधिवत जप्त किया गया। पकड़ाये तीनो अभियुक्तों एवं बरामद मोटरसाईकिल/कार के संबंध में गोला थाना कांड संख्या-100/2025 दिनांक 21/09/2025 धारा 317 (4)/317 (5) /111(2) (b) /111(4)/3(5) BNS के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है तथा इस कांड में सभी अभियक्तों को न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है।

इस छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी में परमेश्वर प्रसाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ , पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक गोला अंचल, कृष्ण कुमार थाना प्रभारी, रजरप्पा थाना रामगढ , अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी गोला थाना, अशोक कुमार थाना प्रभारी बरलंगा , पु०अ०नि० अमित कुमार,पु०अ०नि० स्वामी रंजन ओझा,पु०अ०नि० प्रभात रंजन, पु०अ०नि० निरंजन कुमार सिंह, पु०अ०नि० रंजीत कुमार महतो, पु०अ०नि० रोहित कुमार सिंह, पु०अ०नि० मो० इकबाल, स०अ०नि० बहादुर महतो, स०अ०नि० तहसीन अहमद, स०अ०नि० संजय गोराई,स०अ०नि० तरसीसीया लकड़ा , थाना के रिजर्व गार्ड एवं चालक के आरक्षी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *