Ad image

केंद्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानंद मुर्मू जन जागरण अभियान में धवा डंगाल तलवा एवं लागडूम में मुख्य रूप से शामिल हुए एवं ग्रामीणों का रहन-सहन, स्थिति का जायजा लिया

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानंद मुर्मू जन जागरण अभियान में धवा डंगाल तलवा एवं लागडूम में मुख्य रूप से शामिल हुए एवं ग्रामीणों का रहन-सहन, स्थिति का जायजा लिया

पाकुड़ संवाददाता

संताल परगना बचाओ मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानन्द मुर्मू पाकुड़िया प्रखण्ड में चल रहे धवा डंगाल ,तलवा एवं लागडूम में मुख्य रूप से अपने कार्य कर्ताओं के साथ शामिल हुए ग्राम-धवाडंगाल, तलवा एवं लागडुम का दौरा किया गाँवों में ग्रामीणों के रहन-सहन आवास पेय जल की व्यवस्था, सड़क,बिजली सिंचाई, चिकित्सा एवं शिक्षा व्यवस्था देखकर लगा कि झारखण्ड सरकार इस क्षेत्र में किसी तरह के विकास कार्यों पर कभी ध्यान ही नहीं दिया है। केन्द्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानन्द मुर्मू को क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र के विधायक कभी गाँवों में नहीं आते हैं। हमलोग बहुत कष्ट में जी रहे हैं । विद्यालय एवं अस्पताल की स्थिति बहुत ही दयनीय है विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीण लोग सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहते हैं। यहां के अस्पताल में डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं टेकनिसियन की कमी रहने के कारण रोगियों का ईलाज नहीं हो पाता है।

- Advertisement -

यहां से रेफर कर दिया जाता है। हमें झारखण्ड छोड़कर ईलाज के लिए पश्चिम बंगाल के नलहट्टी, रामपुरहाट, बर्ध्दमान एवं कोलकाता जाना पड़ता है यहां केे लोगों ने जोर देकर कहा कि तलवा चौक से लागडुम होते हुए गंडरा बालक टोला तक सड़क निर्माण अतिआवश्यक है इस सड़क पर ऑटो टोटो चार पहिया वाहन तो दूर इस सड़क पर मोटरसाइकिल एवं साइकिल चलाना भी असंभव हो गया है लेकिन इस पर जिला प्रशासन एवं सांसद तथा विधायक का कोई ध्यान नही है। सत्य शिक्षानन्द मुर्मू ने अपने समर्पित साथियों के साथ तलवा में एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया तथा उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 26/09/25 को पाकुड़िया में कोर कमिटि की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

उक्त बैठक में पाकुड़िया प्रखण्ड के सभी पंचायतों से कोर कमिटि के सदस्यगण बैठक में सम्मिलित होंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखेंगे। तत्पश्चात एक प्रतिनिधि मण्डल पाकुड़िया के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी विभागों के प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारियों से मिलकर क्षेत्र में हो रहे विभागीय जनकल्याणकारी कार्यों के बारे जानकारी प्राप्त करेगी तथा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा जोवान्ना हेम्ब्रम , सक्रिय कार्यकर्त्ता सुनील मोहली, राम सेन, गुपीन मुर्मू, नागेन्द्र सोरेन, राहुल हेम्ब्रम, संजय मराण्डी, दिलीप मुर्मू, संतोष ठाकुर, होपना मराण्डी, असीम सोरेन उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *