पेटरवार में कुर्मी समर्थक आदिवासी नेताओं का किया गया पुतला दहन
पप्पू वर्मा कसमार बोकारो
आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से पेटरवार छत्रु राम महतो चौक पर कुर्मी समर्थक आदिवासी नेताओं का पुतला दहन कर विरोध किया गया। मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि 20 सितंबर को कुर्मी/महतो समाज ने रेल टेका डहर छेका आन्दोलन कर आदिवासी बनने का दावा किया। लेकिन कुर्मी/महतो किसी भी तरह से आदिवासी नही है।वे आदिवासियों के हकमारी के लिए आदिवासी बनना चाहते हैं। और इन सबको समर्थन करने वाले आदिवासी नेताओं में मुख्य रूप से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 28 आदिवासी विधायक ने हस्ताक्षर किया है, ऑक्सीजन भरा है। इसलिए आज हमलोगों ने इन नेताओं का पुतला दहन किया।
आदिवासी विधायक/सांसद यदि आज आदिवासी समाज बचाने में सहयोग नही करते है तो आदिवासी समाज उनका आवास घेराव करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में सेंगेल मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी,सेंगेल हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, बोकारो जिला संयोजक संतोष सोरेन, पेटरवार प्रखंड संयोजक हरिश्चंद्र मुर्मू, कसमार प्रखंड अध्यक्ष बिशेश्वर मुर्मू, छात्र मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार किस्कू, महेन्द्र कुमार मुर्मू,गोला प्रखंड परगना धनेश्वर मुर्मू,पवन बास्के,रिंगटू, हांसदा,मिथिलाल मुर्मू,भोला हांसदा, लालचंद टुडू,मोहन सोरेन,सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

