Ad image

बेरोजगार युवाओं के लिए पुरुष सूक्त का पाठ क्यों है वरदान? जाने ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से आज की भविष्यवाणी

हंसराज चौरसिया
9 Min Read
राशिफल
WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल डेस्क-
राशिफल

श्री संवत 2082, शक 1947, याम्यायन सौम्यगोल वर्ष में शरद ऋतु का काल उपस्थित है। आंग्ल तिथि 26 सितम्बर 2025, शुक्रवार को सूर्योदय प्रातः 06:02 बजे तथा सूर्यास्त सायं 05:58 बजे होगा। चतुर्थी तिथि प्रातः 06:40 बजे तक रहेगी, इसके पश्चात पंचमी तिथि का प्रवेश होगा। आज विशाखा नक्षत्र रात्रि 08:28 बजे तक रहेगा और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ होगा। विषकुम्भ योग विद्यमान है। राहुकाल प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा। इस कालखंड में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना गया है।

- Advertisement -

 

आज पश्चिम दिशा का दिशाशूल है, अतः पश्चिम दिशा में यात्रा से परहेज करना चाहिए। यदि यात्रा अति आवश्यक हो तो दही का सेवन करके प्रस्थान करना श्रेष्ठ होगा। आज चन्द्रमा दिन में 01:50 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे जबकि सूर्य कन्या राशि और गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

🌸 विशेष मुहूर्त एवं पर्व 🌸

- Advertisement -

आज मध्याह्न काल में उपांग ललिता पंचमी व्रत विशेषकर महाराष्ट्र प्रदेश में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह व्रत धार्मिक दृष्टि से अत्यंत कल्याणकारी है।

 

ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक ने बताया कि आज का दिन विशेष रूप से साधना, उपासना और संकल्प की पूर्ति के लिए अत्यंत फलदायी है।

बेरोजगार और युवा वर्ग यदि पुरुष सूक्त और लक्ष्मी सूक्त का 11 आवृत्ति तक पाठ करें तो रोजगार, करियर और जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।

- Advertisement -

डॉ. पाठक ने कहा कि माँ कुष्मांडा देवी की आराधना आज के दिन विशेष रूप से फलप्रद है। यदि श्रद्धालु माता के चरणों में आस्था सहित अपना सर्वस्व अर्पित करते हैं, तो माता रानी की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन के संकट स्वतः दूर हो जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुकाल और दिशाशूल का ध्यान रखकर ही कार्य और यात्राएँ करनी चाहिए। जो लोग आज श्रद्धा और विश्वास से व्रत, पूजन और जप-ध्यान करेंगे, उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभ अवसरों का आगमन अवश्य होगा।

 

डॉ साकेत कुमार पाठक ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग चलभाष-7992410277
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277

🔱 आज का दैनिक राशिफल🔱

 

 

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

 

🐏मेष
व्यापार के मामले में किसी नई जगह पर निवेश करने का विचार बना रहे हैं, तो सोच-समझकर फैसला लेना लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं, जमीन-जायदाद के मामले में भी कोई भी सौदा जल्दबाजी में न करें। बिजनेस के मामले में अगर थोड़ा सा रिस्क उठा लें तो आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं, नौकरी करने वाले अपने काम में अधिक व्यस्त रह सकते हैं।

 

🐂वृष
दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी और कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। इसी के चलते मन भी प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में आपको अपने पुराने अनुभवों से लाभ प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में आपको कोई बड़ी डील भी मिल सकती है और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

 

👫मिथुन
अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो अब आपको समाधान मिल सकता है। साथ ही, ऑफिस का वातावरण अच्छा बना रहे से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में धन किसी योजना या सही जगह पर निवेश हो रहा है, तो बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अन्यथा आपको इस समय धन से जुड़े मामले में जोखिम भरे फैसले लेने से बचना चाहिए।

 

🦀कर्क
कार्यक्षेत्र में आपको परिस्थितियां बदलती हुई नजर आ सकती हैं। ऐसे में आपके लिए लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। अगर आपके कार्यों में बाधाएं आ रही थीं तो वे भी अब दूर हो सकती हैं, जिससे मुनाफा कमाएंगे। युवा वर्ग अगर किसी करियर संबंधी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह देख लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।

 

🐅सिंह
आपका दिन मेहनत भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में कुछ देरी हो सकती है। लेकिन इस दौरान आपको किसी भी प्रकार का तनाव लेने से बचना होगा क्योंकि, धीरे-धीरे हालात बेहतर होते जाएंगे। आपके हुनर सभी के सामने आ सकते हैं, जिनसे आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। कठिन प्रयास और मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी।

 

🙎‍♀कन्या
कार्यक्षेत्र में अगर आपके पास समय की कमी है तो आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के बारे में विचार कर सकते हैं। अन्यथा महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। इस समय आपको किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको किसी जरूरी मीटिंग या सेमिनार में भी जाना पड़ सकता है। ऐसे में आपका पूरा दिन व्यस्त रहेगा।

 

⚖तुला
कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अगर आप कुछ धन निवेश करते हैं, तो इससे स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। साथ ही, आपको सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों को अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। लेकिन आपको अचानक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 

🦂वृश्चिक
व्यापार के मामले में आपके द्वारा पहले लिए गए निर्णय अब लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको किसी व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। ऐसे में जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। लेकिन यात्रा के दौरान सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 

🏹धनु
परिवार में मांगलिक कार्य आयोजित होने के चलते आप कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। बिजनेस के मामले में बुद्धिमानी से लिए गए फैसलों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। हालांकि, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

🐊मकर
अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किसी विवाद या समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। इससे थोड़ी राहत महसूस होगी। वहीं, व्यापार के मामले में किसी मित्र की सहायता से आपके रुके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, निजी जीवन में आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है।

 

🍯कुंभ
कार्यस्थल पर आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा वे आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। वहीं, आपको अपने आसपास के गलत और सही लोगों में पहचान करनी होगी। साथ ही, आर्थिक व व्यापारिक मामलों में भी फैसले सोच-समझकर लेने जरूरी होंगे। नौकरी करने वालों को अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी।

 

🐟मीन
स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके चलते कामकाज में भी कम रुचि रहेगी। वहीं, व्यापार के मामले में आपको यात्राओं के दौरान समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको इस समय कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने या कार्य करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *