Ad image

आज राहुकाल से बचें, जानें कब करें शुभ कार्य की शुरुआत? जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ साकेत कुमार पाठक से आज की भविष्यवाणी

हंसराज चौरसिया
13 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल डेस्क-
राशिफल

ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक ने बताया कि आज दिनांक 28 सितम्बर 2025 रविवार का दिन, हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री संवत 2082, शक 1947, याम्यायन सौम्यगोल वर्ष में शरद ऋतु का काल चल रहा है। आज षष्ठी तिथि है जो दिन में प्रातः 10:43 बजे तक रहेगी, उसके पश्चात सप्तमी तिथि का प्रारंभ होगा। नक्षत्र की दृष्टि से आज प्रातः रात्रि 01:24 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र प्रभावी रहेगा और उसके बाद मूल नक्षत्र का प्रवेश होगा। योग की दृष्टि से आज आयुष्मान योग रात्रि 11:26 बजे तक रहेगा। इन सबके कारण यह दिन आध्यात्मिक साधना, माता दुर्गा की उपासना तथा विशेष रूप से माँ कात्यायनी की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।

- Advertisement -

 

सूर्यदेव आज कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि चन्द्रमा वृश्चिक राशि में स्थित हैं। गुरू का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। इस ग्रह स्थिति से आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाला सिद्ध होगा।

 

- Advertisement -

आज प्रातः सूर्य उदय का समय 06:03 बजे है और सूर्यास्त का समय 05:57 बजे संध्या में होगा। राहुकाल की अवधि संध्या 04:30 से 06:00 बजे तक रहेगी। इस समय के दौरान कोई भी नया कार्य, यात्रा या महत्वपूर्ण निर्णय लेना अशुभ माना गया है। विशेष रूप से आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा में है, अतः यदि पश्चिम दिशा की यात्रा अनिवार्य हो तो पान का सेवन कर प्रस्थान करना शुभ माना गया है।

 

🌺 पर्व-त्योहार विशेष 🌺

ज का दिन माँ कात्यायनी पूजन और दुर्गा षष्ठी व्रत के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की आराधना की जाती है। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि जो भक्त सच्चे मन से माँ कात्यायनी की उपासना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। माँ का यह स्वरूप विशेष रूप से साहस, शक्ति और विजय का प्रतीक है।

- Advertisement -

ज्योतिषाचार्य पाठक बताते हैं कि आज के दिन यदि श्रद्धालु माँ को भोग अर्पित करते हैं तो माँ प्रसन्न होकर उनके समस्त विघ्न-बाधाओं का नाश करती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करती हैं। कन्याओं को भोजन कराना तथा सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेंट करना भी आज के दिन विशेष पुण्यकारी है।

आज का विशेष उपाय

आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने का विशेष महत्व है। सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रातःकाल तांबे के पात्र में जल, गुड़ और लाल पुष्प डालकर सूर्यनारायण को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से—

 

बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार प्राप्त होता है।

चर्म रोगियों को रोग से मुक्ति मिलती है।

अविवाहित युवकों के विवाह के योग बनते हैं।

 

इस प्रकार आज का दिन सूर्योपासना और माँ कात्यायनी की भक्ति से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और सफलता की राह खोलने वाला है।

डॉ. पाठक कहते हैं कि आज का यह दिन साधना, उपासना और शुभ संकल्प का है। माँ कात्यायनी की आराधना से जीवन के संकट दूर होते हैं और सूर्यदेव की कृपा से भाग्य में चमक आती है। ऐसे पावन अवसर पर प्रत्येक साधक को चाहिए कि वह आत्मिक शुद्धि और सेवा-भाव से नवरात्रि का यह विशेष दिन मनाए।

डॉ साकेत कुमार पाठक ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग चलभाष-7992410277
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277

🔱आज का राशिफल 🔱

 

ॐ श्री गणेशाय नमःॐ

 

🐏मेष
मेष राशि के लोगों के लिए दिन व्यापार या नौकरी में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम अब गति पकड़ सकता है। डिजिटल मार्केटिंग, टेक्नॉलजी या रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपके अनुशासन और स्पष्टता की सराहना होगी। पुराने निवेशों से फायदा मिल सकता है। यदि नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, तो मित्र या भाई का सहयोग लाभकारी रहेगा। आपके सम्‍मान और कारोबार में वृद्धि होगी और बड़ा मुनाफा हासिल होने से मन प्रसन्‍न होगा।

 

🐂वृष
वृष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और निवश और आमदनी दोनों के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी, कृषि और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो पिछले कुछ समय से वरिष्ठों की नजर में हैं। आज आप किसी बड़ी ज़िम्मेदारी को कुशलता से पूरा करेंगे। व्यापार में कोई नया साझेदार जुड़ सकता है, लेकिन शर्तों को भलीभांति समझकर ही समझौता करें। आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपको बहुत खुशी होगी।

 

👫मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए नौकरी और कारोबार के मामले में दिन सफलता से भरा होगा। करियर के लिहाज से दिन थोड़ा अस्थिर हो सकता है लेकिन अगर आप धैर्य और बुद्धिमत्ता से काम लें तो बड़ी सफलता मिल सकती है। क्रिएटिव, आर्टिस्टिक और एजुकेशन से जुड़े कार्यों में सराहना और लाभ दोनों मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से थोड़ी डांट सुननी पड़ सकती है, परंतु आगे जाकर यही काम उनकी तारीफ का कारण बनेगा। अचानक धन लाभ या साइड इनकम के स्रोत बन सकते हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

 

🦀कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए सम्‍मान और तरक्‍की के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारी मिलने का समय है। ऑफिस में नेतृत्व की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए कोई बड़ा क्लाइंट मिल सकता है जिससे भविष्य में लंबी साझेदारी बन सकती है। फाइनेंस और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। कार्यों में विलंब न करें। सरकारी फाइलों या दस्तावेज़ों में अटकाव दूर हो सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्‍मेदारी पर काम करना पड़ सकता है।

 

🐅सिंह
सिंह राशि के लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विशेष कार्यों की प्राप्ति के लिए दिन उपयुक्त है और आपको बड़ा लाभ प्राप्‍त होगा। राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्रों में प्रभाव बढ़ेगा। मीडिया, फिल्म या सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है जिससे कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी। पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहें, विशेषकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में। लेन-देन करते समय रसीदें संभालकर रखें। वरना आगे चलकर आपको जब जरूरत पड़ेगी तो समस्‍या हो सकती है।

 

🙎‍♀कन्या
कन्या राशि के लोगों का दिन तरक्‍की से भरा होगा। कोई अधूरी योजना पूरी हो सकती है। तकनीकी क्षेत्रों में नौकरी करने वालों को नया प्रॉजेक्ट या प्रमोशन मिल सकता है। आपकी एनालिटिकल स्किल्स आज आपके काम आएंगी। व्यापारियों के लिए ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और ब्रांड वैल्यू में वृद्धि होगी। बजट बनाकर चलें क्योंकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने की संभावना है। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और कारोबार में मनचाहे परिणाम मिलने से खुशी होगी।

 

⚖तुला
तुला राशि के लोगों का दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। जो लोग बैंकर, वकील, सलाहकार, या शिक्षक हैं उन्हें कार्यस्थल पर विशेष सराहना मिल सकती है। नया सौदा या डील आपके पक्ष में हो सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। हालांकि लोन या कर्ज लेने से बचें। साझेदारी में चल रहे व्यापार में पारदर्शिता जरूरी है। धन के आगमन से पहले थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य रखें। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी होगा और कारोबार में सफलता के योग हैं।

 

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को बड़ा लाभ प्राप्‍त होगा। आपको एक साथ कई कार्य करने होंगे, जिससे थोड़ी थकावट हो सकती है, परंतु परिणाम संतोषजनक रहेंगे। सरकारी ठेके, रक्षा या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। रुके हुए सरकारी कागज़ों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी लेकिन मासिक बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। साझेदारी से जुड़े मामलों में निष्पक्ष सोच रखें। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। अगर मेहनत करेंगे तो बड़ा लाभ मिल सकता है। आपका दिन खुशहाली में बीतेगा।

 

🏹धनु
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है। विदेश व्यापार या आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के संकेत हैं। नई योजना का प्रस्ताव मिल सकता है, जिसे मंजूरी मिलना तय है। निवेश से जुड़ी कोई पुरानी गलती लाभ में बदल सकती है। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी आपको उत्साहित करेगी। आप कोई ऐसा काम पूरा कर पाएंगे जो काफी समय से रुका पड़ा था। निवेश के मामले में बड़ा लाभ हो सकता है और आपकी तरक्‍की होगी। आपका दिन सुख से भरा होगा।

 

🐊मकर
मकर राशि के लोगों को कारोबार और धन सम्‍मान के मामले में बड़ा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी साख मजबूत होगी। ऑफिस में आपकी सोच को लोग गंभीरता से लेंगे। उच्च पदस्थ अधिकारियों से संबंध बन सकते हैं। ट्रांसफर या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में नया सौदा हो सकता है लेकिन भुगतान की शर्तों पर सतर्क रहें। बैंक से जुड़ा कोई काम निपट सकता है। आपको अचानक से किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है और उसमें आपको लाभ और तरक्‍की हासिल होगी।

 

🍯कुंभ
कुंभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपके सामने अचानक से कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं कि जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। आपके सामने कुछ अजीब परिस्थितियां आ सकती हैं, लेकिन आपका तटस्थ रवैया और व्यावसायिक समझ आपको मजबूत बनाएगी। साझेदारों या सहकर्मियों से संवाद में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी संबंधित फैसलों को कुछ दिन के लिए टालना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में ज़्यादा परिश्रम की आवश्यकता है। किसी पुरानी फाइल का समाधान मिलने से धन लाभ संभव है। आपको अचानक से बड़ा लाभ होगा।

 

🐟मीन
मीन राशि के लोगों का दिन मान सम्‍मान और तरक्‍की से भरा होगा। आपको मेहनत का सच्चा फल मिलने से मन काफी खुश होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में कोई नई शाखा खोलने या ब्रांड विस्तार का योग बन रहा है। धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग क्रिएटिव लाइन या अध्यात्म से जुड़े हैं उन्हें विशेष सम्मान मिल सकता है। शाम के समय पारिवारिक सहयोग से कोई महत्वपूर्ण निर्णय होगा। आपका दिन खुशहाली में बीतेगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *