Ad image

विजय दशमी पर किसकी किस्मत टूटेगी और किस पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा? जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ साकेत कुमार पाठक से आज की भविष्यवाणी

हंसराज चौरसिया
9 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल डेस्क-

राशिफल

- Advertisement -

 

ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025, संवत् 2082 और शक 1947 का शुभ दिन है। यह काल याम्यायन सौम्यगोल और शरद ऋतु में स्थित है। आज दशमी तिथि अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, जिसके उपरांत एकादशी तिथि का प्रारंभ होगा। प्रातः 6 बजकर 14 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र विद्यमान रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र का प्रवेश होगा। आज का दिन सुकर्मा योग से युक्त है जो सभी प्रकार के कार्यों में सफलता का संकेत देता है।

WhatsApp Image 2025 08 27 at 15.56.17 e59095fe 1
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277

 

- Advertisement -

 

सूर्योदय प्रातः 6 बजकर 6 मिनट पर होगा और सूर्यास्त संध्या 5 बजकर 54 मिनट पर। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजे तक रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में है, किंतु यदि दक्षिण की ओर यात्रा अत्यावश्यक हो तो यात्रा से पूर्व जीरा ग्रहण करना शुभ माना जाएगा। आज चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं।

 

 

- Advertisement -

आज का दिन पर्व और उत्सवों से परिपूर्ण है। नवरात्र व्रत का पारण होगा और साथ ही विजया दशमी का शुभ अवसर है। श्रवण नक्षत्र में माँ दुर्गा सरस्वती का विसर्जन होगा। दशहरा पर्व आज उल्लास और विजय के भाव से मनाया जाएगा। शमी पूजन और अपराजिता पूजन का विशेष महत्व रहेगा। शास्त्रों के अनुसार श्रवण नक्षत्र से युक्त दशमी अत्यंत प्रशस्त मानी गई है। इस दिन जयंती ग्रहण, नीलकंठ दर्शन और विजय यात्रा का आयोजन अनंत फल प्रदान करने वाला होता है। परंपरा के अनुसार माँ दुर्गा का गमन आज डोली अर्थात नरवाहन पर होता है जो जीवन में शुभता, सुख और समृद्धि का संदेश देता है।

 

 

 

आज का दिन ऐतिहासिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और देश के सरल, सहज और ईमानदार प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस है। यह अवसर न केवल धार्मिक आस्था का, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और प्रेरणा का भी प्रतीक है।

 

 

डॉ. पाठक के अनुसार, आज विजयादशमी के पावन दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन के सभी कार्य सफल होते हैं, कष्ट, क्लेश और विघ्न-बाधाएँ दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। यह दिन केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि आत्मबल, सत्य और धर्म की शक्ति का भी स्मरण कराता है।

 

 

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

 

 

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

 

 

🚩आज का राशिफल 🚩

 

 

🐏मेष

व्यापार और नौकरी के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे और इनसे अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। अगर आर्थिक मामलों में समस्याओं का सामना कर रहे थे तो अब वे भी दूर हो सकती हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की गति थोड़ी धीमी होने से तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहने की भी जरूरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

 

 

 

🐂वृष

आर्थिक मामलों में आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है और भाग्य का भी साथ मिलेगा। व्यापार में त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बन सकती है। कारोबार का विस्तार होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहेगा और आपको निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन निजी जीवन में आपको रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा।

 

 

 

👫मिथुन

कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ कोई भी काम करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। शांति और संयम के अपने प्रोजेक्ट पर मेहनत करने से आपको सकारात्मक परिणाम जरूर प्राप्त होंगे। लेकिन व्यवसाय के क्षेत्र में आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध जाकर कुछ काम करने पड़ सकते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें, अन्यथा समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

🦀कर्क

आपको कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सोच-समझकर निर्णय लेने जरूरी होंगे। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है। इसका असर कामकाज पर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में डॉक्टर के पास जरूर जाएं और उसी के अनुसार अपनी रूटीन बनाएं। नौकरी करने वालों के दिन सामान्य रहेगा।

 

 

 

🐅सिंह

अगर कारोबार में किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो अब स्थिति में सुधार आ सकता है। वहीं, कार्यक्षेत्र में कामकाज सामान्य चलेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। लेकिन विरोधियों को इस बात से परेशानी हो सकती है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और आपको भी सुकून महसूस होगा।

 

 

 

🙎‍♀️कन्या

कार्यक्षेत्र में आपको सही और गलत लोगों के बीच में पहचान करनी होगी। अन्यथा कोई व्यक्ति आपकी अच्छाई का लाभ भी उठा सकता है। आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे बढ़ेंगे। लेकिन इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा। व्यापार में भी निवेश करते समय कोई जल्दबाजी न दिखाएं, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

 

 

⚖️तुला

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा या किसी प्रतियोगिता के लिए तैयार रहना होगा तभी सफलता हासिल होगी। व्यवसाय या कारोबार के संबंधित को फैसला लेने या योजना बनाने वाले हैं तो उस काम को आप आगे बढ़ा सकता है। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा रहेगा और आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। इसी के चलते अधिकारियों द्वारा प्रशंसा भी हो सकती है।

 

 

 

🦂वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में कुछ काम आपकी सोच से विपरीत हो सकते हैं, जिससे मन निराश रहेगा। वहीं, किसी खास व्यक्ति से आपको धोखा भी मिल सकता है। ऐसे में सावधान रहना जरूरी होगा। लेकिन आपके कुछ काम बन भी सकते हैं, जिससे तनाव कम होगा और कोई शुभ समाचार मिलने से आपकी निराशा भी समाप्त हो सकती है। कुल मिलाकर यह दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा।

 

 

 

🏹धनु

अगर लंबे समय से आपके छोटे-छोटे काम बिगड़ रहे थे तो अब वे बनने शुरू हो सकते हैं। स्थिति में सुधार आने से आपका तनाव कम होगा। लेकिन किसी बात को लेकर आपके मन में डर बना रह सकता है, जो अनावश्यक होगा। ऐसे में जरूरत से ज्यादा टेंशन लेने से बचें। अन्यथा मन अशांत रह सकता है। व्यापार के मामले में भागदौड़ के बाद आपको छोटे-छोटे लाभ भी मिल सकते हैं।

 

 

🐊मकर

आपके बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और यात्राओं के दौरान कोई जरूरी जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आपकी मुलाकात कुछ अच्छे लोगों से हो सकती है, जिससे बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। प्रियजनों की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे और आप किसी धार्मिक कार्य की योजना भी बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

 

 

 

🍯कुंभ

कार्यक्षेत्र में आपको अपने सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। इसके लिए अत्यधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है। वहीं, कुछ अपने लोगों के चलते आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा। जल्दबाजी करने से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

🐟मीन

आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, दिन की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कई सारे काम आपके अधूरे रह सकते हैं, जिन्हें पूरा करना आवश्यक होगा। धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। लेकिन आपके कुछ काम में रुकावटें पैदा हो सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ने की संभावना है।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *