Ad image

ग्रहों की चाल से बदल रहा है आज आपके दिन का समीकरण, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ साकेत कुमार पाठक से आज की भविष्यवाणी!

हंसराज चौरसिया
16 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ग्रहों की चाल से बदल रहा है आज आपके दिन का समीकरण, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ साकेत कुमार पाठक से आज की भविष्यवाणी!

 

- Advertisement -

 

सेन्ट्रल डेस्क-

राशिफल 

- Advertisement -

 

ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक ने बताया कि आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। श्री संवत 2082, शक 1947 के अनुसार आज शरद ऋतु में याम्यायन सौम्यगोल का प्रभाव विद्यमान है। आज त्रयोदशी तिथि अपराह्न 12:57 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्रों की दृष्टि से आज प्रातः 06:42 तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, तत्पश्चात उत्तर भाद्रपदा नक्षत्र का प्रवेश होगा। योग की स्थिति गंड योग की है, जो कर्मशीलता और मानसिक संतुलन बनाए रखने का संकेत देता है।

डॉ साकेत कुमार पाठक ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग चलभाष-7992410277
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277

 

 

- Advertisement -

डॉ. पाठक ने बताया कि आज का सूर्योदय प्रातः 06:09 बजे तथा सूर्यास्त संध्या 05:51 बजे होगा। राहुकाल संध्या 04:30 से 06:00 बजे तक रहेगा, अतः इस काल में किसी भी शुभ कार्य या नई यात्रा की शुरुआत से बचना चाहिए। आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में है, इसलिए यदि अत्यंत आवश्यक यात्रा हो, तो पान खाकर प्रस्थान करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।

 

 

ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में, सूर्य कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। यह संयोग सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्र में सक्रियता को बढ़ाता है। चन्द्रमा का कुम्भ राशि में होना व्यक्तित्व में नवीनता, संवादशीलता और समाजसेवा के प्रति रुचि को प्रबल बनाता है, वहीं सूर्य का कन्या में होना कार्यकुशलता और विवेकशीलता का प्रतीक है। गुरु का मिथुन में होना शिक्षा, लेखन, विचार-विमर्श और अनुसंधान के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है।

 

 

 

डॉ. पाठक के अनुसार आज रविवार का दिन भगवान सूर्यनारायण की उपासना के लिए अत्यंत फलदायी है। यदि कोई व्यक्ति ताम्बे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ी रोरी (सिंदूर) और लाल पुष्प डालकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य को अर्घ्य प्रदान करता है, तो उससे चर्म रोग और रक्त विकार दूर होते हैं। साथ ही, व्यक्ति के जीवन में यश, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की वृद्धि होती है। यह उपासना सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने और आत्मबल को जागृत करने का श्रेष्ठ साधन है।

 

 

 

उन्होंने यह भी बताया कि आज का दिन दान और सेवा कार्यों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। यदि आज के दिन लाल वस्त्र धारण कर के किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, वस्त्र या औषधि का दान किया जाए, तो ग्रहदोषों का शमन होता है और जीवन में स्थिरता आती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मनोवृत्ति को संयमित कर अध्ययन में एकाग्रता लाने का संकेत देता है, वहीं व्यापारियों के लिए दोपहर के बाद का समय लाभदायक रहेगा।

 

 

 

डॉ. पाठक ने यह भी कहा कि शरद ऋतु में जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर गमन की तैयारी में होता है, तब सूर्योपासना का विशेष महत्व बढ़ जाता है। आज के दिन नियमित सूर्य नमस्कार, गायत्री मंत्र या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से मानसिक शांति, आरोग्य और आत्मबल की प्राप्ति होती है। परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए आज के दिन घर के आंगन या छत पर सूर्यास्त के समय दीप प्रज्ज्वलन करने की भी परंपरा है, जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

 

अंत में उन्होंने कहा कि आज का पंचांग यह संदेश देता है कि प्रकृति, ग्रहों और मनुष्य के बीच का संबंध केवल ज्योतिषीय नहीं, बल्कि आध्यात्मिक समरसता का प्रतीक है। जो व्यक्ति अपने कर्म, विचार और भावना को शुभ दिशा में संचालित करता है, वही सच्चे अर्थों में ग्रहों की अनुकंपा का अधिकारी बनता है।

 

 

 

ॐ श्री गणेशाय नमः ॐ

 

 

 

आज का राशिफल 🐐🐂💏💮🐅👩

 

 

 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

 

आज के दिन छोटी अथवा बड़ी यात्रा के योग बन रहे है इसके कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी कार्य क्षेत्र पर भी योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा लेकिन फिर भी स्नेहीजन से भेंट मन को प्रसन्न रखेगी। मन मे पुरानी यादें ताजा होने पर भावुक होंगे। कार्य व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी जरूरत के अनुसार हो ही जाएगी। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे इनका उपभोग भी करेंगे। खर्च भी आज अतिरिक्त रहेंगे लेकिन पारिवारिक प्रसन्नता के आगे अखरेंगे नही। धन को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।

 

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

 

 

आज के दिन आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाए आज अपबे आप को अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं ही हास्य की पात्र बनेंगी। आरोग्य बना रहेगा।

 

 

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

 

 

आज आपका मन घरेलू कलह से अशान्त रहेगा। दिन भर किसी न किसी से रूठने मनाने का क्रम चलता रहेगा महिलाए विशेषकर वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मुश्किल से बने प्रेम व्यवहार टूटते देर नही लगेगी। कार्य क्षेत्र पर भी अपनी के आगे किसी की नही चखने देंगे सहकर्मियों के कार्यो में छोटे मोटे नुक्स निकालना भारी पड़ सकता है। आदत में सुधार लाये वरना अकेले रह जाएंगे। धन संबंधित कार्यो को शांति से मिलबैठकर सुलझाने का प्रयास करें व्यक्तिगत मामले सार्वजनिक होने पर प्रतिष्ठा में कमी आएगी। धन लाभ की आशा आज मुश्किल से ही पूरी होगीं यात्रा एवं लेनदेन पर खर्च होगा।

 

 

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

 

 

आज का दिन लाभ की कई नई सम्भावनाये जगायेगा इनमे से कुछ एक आज पूर्ण होंगी शेष के दुविधा में फंसने के कारण निकट भविष्य में पूर्ण होने की आशा लगी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री में पिछले दिनों की तुलना में कमी आएगी लेकिन फिर भी आय के दृष्टिकोण से आज का दिन संतोषजनक रहेगा कार्य व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य मार्ग से भी धन की आमद होगी। लेकिन खर्च भी लगे रहेंगे। मित्र रिश्तेदारों का आगमन घर मे चहल पहल बढ़ाएगा उपहार का आदान प्रदान होगा। घर के बड़ो का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जल्दी से हारने नही देगा आवश्यक कार्य संध्या से पहले कर लें इसके बाद सेहत प्रतिकूल होने लगेगी।

 

 

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

 

 

आप आज आलस्य से भरे रहेंगे अतिआवश्यक कार्य भी मजबूरी में करेंगे लेकिन ध्यान रहें आज आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसके आरम्भ में कोई ना कोई टांग अड़ायेगा धन की कमी भी व्यवधान डालेगी निराशा को मन मे ना आने दें निष्ठा से लगे रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद का समय विशेष कार्य सफलता वाला बन रहा है इसका लाभ उठाएं। धन संबंधित पर समस्या से मेहनत के द्वारा ही विजय पाई जा सकती है आज की मेहनत निकट भविष्य को व्यवधान रहित बनाएगी। परिवार उत्सव का माहौल रहेगा घरेलू खर्च बजट से ज्यादा होंगे फिर भी शांति प्रदान करेंगे। पैर अथवा कमर दर्द की शिकायत होगी।

 

 

 

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

 

आज के दिन आपके मन मे नए नए विचार बनेंगे दिन का अधिकांश समय कल्पनाओं में ही व्यतीत होगा। आवश्यक कार्य के चलते मध्यान तक कार्य क्षेत्र से अवकाश लेना पड़ेगा। आज कोई परिजन अथवा अधीनस्थ अपनी मांग मनवाने के लिये जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये असुविधा होगी क्रोध आएगा लेकिन स्थिति को देख मन मे ही रखेंगे। स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी रहेगी किसी की बातों का सीधा जवाब नही देंगे। धन की आमद अनैतिक कार्यो से होने की संभावना ज्यादा है। घर का वातावरण आपकी कंजूस प्रवृति के कारण उदासीन बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी।

 

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

 

 

आज के दिन आपको नजदीकियों की उपेक्षा का शिकार बनना पड़ेगा भाग्य का साथ आज कम ही मिलेगा। चाहे कितनी भी मेहनत करें परिजनों को संतुष्ट नही कर पाएंगे कार्य क्षेत्र पर जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से हानि होगी एवं जहां से कोई उम्मीद नही होगी वहां से अकस्मात लाभ होगा वो भी खर्च के अनुपात में नाकाफी। नौकरी वाले लोग आज कोई घटना के बाद स्वयं को व्यवसायियों की तुलना में बेहतर समझेंगे। व्यवसायी वर्ग की आज किसी ना किसी कारण से आलोचना ही होगी। धन लाभ थोडा बहुत संध्या के आस पास होगी खर्च साथ मे होने पर तुरंत खर्च हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा फिर भी ज्यादा जटिल कार्यो से बचें।

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

 

 

आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्र से नए संबंध बनाने में सहायक बनेगा। काम काज की गति आरम्भ में कुछ धीमी रहेगी लेकिन संध्या तक संतोषजनक रहेगी। खर्च सर पर आने पर धन लाभ के लिए प्रयास बहुत करेंगे लेकिन होगा असमय ही। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से जान पहचान भविष्य में लाभ के मार्ग खोलेगी। आज किसी से भी मन के गुप्तविचार ना बताये अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। घर मे किसी पुरानी बात को लेकर भाई बंधु अथवा पति पत्नी में विवाद होने की संभावना है । वाहन से सावधानी बरतें चोटादि का भय है।

 

 

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

 

 

आज के दिन आपको आध्यात्म एवं परोपकारी कार्यो का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। घर मे पूजा पाठ का आयोजन अथवा किसी उत्सव को लेकर चहल पहल रहेगी ।मध्यान तक इसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से प्रसन्नता तो होगी लेकिन खर्च अनियंत्रित होने पर चिंता का विषय बनेंगे। कार्य क्षेत्र से लाभ के समाचार मिलेंगे परन्तु तुरंत लाभ का आज कोई साधन नही बनने का दुख भी होगा। धन संबंधित अधिकांश कार्य किसी अन्य व्यक्ति के कारण लंबित होंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। अपनी अथवा परिजन के सेहत की अनदेखी ना करें रात्रि बाद परिणाम गंभीर हो सकते है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

 

 

आज के दिन में सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ सुधार आयेगा। लेकिन फिर भी कार्य करने से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य की आनाकानी करेंगे लेकिन मनोरंजन के लिए तैयार रहने पर परिजनों से नोक झोंक होगी। कार्य व्यवसाय संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा एक पल में लाभ की आशा जागेगी अगके ही पल आशा निराशा में बदलने से कोई भी स्थिर निर्णय नही ले सकेंगे। धन संबंधित कोई भी निर्णय आज ना ही ले तो बेहतर रहेगा व्यवसायियों को खर्च से ज्यादा लाभ हो जाएगा। भाग दौड़ करने पर आज कुछ ज्यादा मिलने वाला नही इसलिये कार्यो को सहज रूप से होने दें। खर्च पर नियंत्रण करना वश में नही रहेगा।

 

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

 

 

आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा दिन के आरंभ में यात्रा करनी पड़ेगी लेकिन इनसे व्यवहारिक लाभ के अतिरिक्त अन्य किसी लाभ की उम्मीद ना रखें। मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही स्थिरता आएगी। कार्य व्यवसाय में पुराने सामान की बिक्री से धन लाभ होगा नए अनुबंध भी मिलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण आज इनपर कार्य आरंभ नही कर पाएंगे। सभी प्रकार के आर्थिक विषयो को आज ही ले देकर पूर्ण करने का प्रयास करें कल से स्थिति विपरीत होने पर धन को लेकर अपमानित हो सकते है। परिवार में छोटी मोटी बातो को छोड़ शांति रहेगी।

 

 

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

 

 

आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी फिर भी आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल होगी समय पर इलाज करे बाद में गंभीर रूप ले सकती है।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *