Ad image

नगर निगम चुनाव में सभी पदों पर चुनाव लड़ेंगी झामुमो : विकास राणा

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नगर निगम चुनाव में सभी पदों पर चुनाव लड़ेंगी झामुमो : विकास राणा

पार्टी की नीति एवं सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुँचायें : नईम राही

सभी वार्डों में वार्ड कमेटी का पुनर्गठन होगा : दीपक रॉय

नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं का समाधान के प्रति सजग रहें कार्यकर्त्ता – नवीन प्रकाश

हजारीबाग

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की हज़ारीबाग नगर कमेटी की बठैक सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन मजबूती सहित कई विषयों पर महत्वपूर्ण एवं ठोस निर्णय लिए गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की हज़ारीबाग नगर कमेटी की बठैक आज दिनाँक 05 अक्टूबर 2025 को स्थानीय परिसदन भवन, हज़ारीबाग में आयोजित की गई। नगर कमेटी की इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश ने किया तथा मंच संचालन नगर सचिव निसार अहमद ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा उपस्थित हुए तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हज़ारीबाग जिला उपाध्यक्ष नईम राही एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार रॉय शामिल हुए। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की नगर कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई और झारखण्ड में होनेवाले नगर निगम के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हज़ारीबाग नगर निगम चुनाव में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मजबूती के साथ मेयर पद सहित डिप्टी मेयर एवं सभी वार्ड में अपना उम्मीदवार देगा और रणनीति बनाकर पूरी ताक़त के साथ नगर निगम का चुनाव लड़ेगा।

- Advertisement -

विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष नईम राही ने कहा कि पार्टी की नीतियों को एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी है। जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार रॉय ने कहा कि सभी वार्ड में वार्ड कमेटी का पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश ने कहा की झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की नगर कमेटी एवं सभी वार्ड कमेटी को मजबूत किया जायेगा और हज़ारीबाग नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं का समाधान किया जायेगा। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की हज़ारीबाग नगर कमेटी की बठैक में मुख्य रूप से आनन्द सिंह, राजीव वर्मा, मो कमाल कुरैशी, मो अब्दुल्ला खान, रंजीत मेहता, सतेन्द्र मेहता, नगर कमेटी के मिडिया प्रभारी कैशर ज़माल, राजदेव यादव, राजकिशोर प्रसाद, धर्मेन्द्र ठाकुर, हसीब खान, श्वेता दूबे, सक्षम जैन, अमित कुमार दूबे, बाबू विक्रम, मो शादाब हाशमी, जुनैद आलम, वसीम खान, विजय सोनी, मो शौफी आलम, प्रशान्त कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगर कमेटी के मिडिया प्रभारी कैशर ज़माल ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *