विधालय के पास कुछ ही दूरी पर अंग्रेजी शराब दुकान,
देवघर : याकुब अंसारी
देवघर जिले खागा बाजार आबकारी विभाग की मनमानी के चलते खागा बाजार के राजकीय प्लस 2 विद्यालय सरसा के कुछ ही दूरी में ही अंग्रेजी शराब की दुकान खोल दी गई है। शराब दुकान पर लोगों को आना जाना लगा रहता है।दारु पीने वाले लोग अक्सर स्कूल के अगल बगल में ही बैठ जाते हैं। बच्चों पर पड़ने वाले इसके बुरे असर को देखते हुए अभिभावक और अन्य लोग इन दुकानों को हटाने की मांग कर चुके हैं। इस विषय पर ग्रामीणों ने विधायक महोदय उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को लिखीत आवेदन दिया है।
लेकिन अफसर इस पर ध्यान नहीं देते। जबकि शासन ने विधालय ओर धार्मिक परिधि में शराब दुकान पर पाबंदी लगा रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल और थाना के कुछ ही दूरी पर शराब दुकान को लेकर विरोध किया जा रहा है। स्कूल समय में शराब दुकान पर भीड़ लगी रहती है। दुकान खुलते ही शराब पीने वाले पहुंचना शुरू कर देते हैं और देर-रात तक आवाजाही लगी रहती है।
अक्सर नशे में धूत लोगों के बीच गाली गलौज होती रहती है। अभिभावक के अलावा विद्यालय की ओर से कई बार पत्राचार किया गया लेकिन अब तक कोई करवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने दुकान हटवाने के लिए उच्चस्तरीय को पत्र भेजा था। परंतु इस पत्र पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा इसकी जांच करा कर दुकान को स्कूल से दूर हटवाया जाए।

