Ad image

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कैंपस सेलेक्शन में 10 विद्यार्थियों का चयन

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कैंपस सेलेक्शन में 10 विद्यार्थियों का चयन

हजारीबाग

आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने कौशल और योग्यता का परचम लहराया है।विश्वविद्यालय में आयोजित कैंपस सेलेक्शन ड्राइव में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 10 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। विद्यार्थियों में मानवी सिंह, दयाशंकर, अभिषेक गुप्ता, पंकज कुमार व रोहित सोनी को ट्रेनी कस्टमर सर्विस ऑफिसर (टीसीएसओ), सचिन कुमार, रंजीत कुमार साव व धनंजय कुमार को टीम सपोर्ट ऑफिसर (टीएसओ) एवं अहरनीश धाव व अभिमन्यु राणा का चयन ट्रेनी रिलेशनशिप ऑफिसर (टीआरओ) के तौर पर किया गया है।

- Advertisement -

दरअसल यह चयन उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के रिजनल हेड अशोक कुमार पांडेय और रिजनल ट्रेनिंग मैनेजर नीरज कुमार मिश्रा द्वारा लिए गए साक्षात्कार के आधार पर हुआ।
आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीके नायक ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल से जोड़ना रहा है। यह चयन इस बात का प्रमाण है कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय न सिर्फ अकादमिक उत्कृष्टता पर ध्यान देता है, बल्कि विद्यार्थियों के करियर को मजबूत बनाने के लिए उद्योग से निरंतर जुड़ा हुआ है।

कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय ने हमेशा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी दक्षता और व्यक्तित्व विकास का माहौल दिया है। हमारे विद्यार्थी जिस आत्मविश्वास और पेशेवर दृष्टिकोण के साथ इंटरव्यू में शामिल हुए, वह हमारे प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है। समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्किल एंड एम्प्लॉयबिलिटी ड्रिवन एजुकेशन पॉलिसी के परिणामस्वरूप हमारे विद्यार्थी लगातार प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो रहे हैं। आने वाले समय में और भी कई कंपनियों के साथ कैंपस ड्राइव आयोजित किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के टीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि हम लगातार उद्योग जगत से तालमेल बनाकर विद्यार्थियों के लिए अवसर तैयार कर रहे हैं। बताते चलें कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग कौशल आधारित शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है। विश्वविद्यालय लगातार विभिन्न कंपनियों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध करा रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *