Ad image

सीसीएल डीटीओ ने किया कथारा क्षेत्र की माइंस का निरीक्षण,अधिक उत्पादन का दिया निर्देश

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सीसीएल डीटीओ ने किया कथारा क्षेत्र की माइंस का निरीक्षण,अधिक उत्पादन का दिया निर्देश

पप्पू वर्मा बोकारो

बोकारो जिला के कथारा सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के डीटीओ सी.एस. तिवारी ने आज 12 अक्टूबर 2025 रविवार दोपहर दो बजे कथारा कोलियरी,जारंगडीह,गोबिंदपुर सहित अन्य परियोजना माइंसों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।निरीक्षण के क्रम में डीटीओ सबसे पहले जारंगडीह ओपन कास्ट माइंस पहुंचे,जहां खान प्रबंधक कार्यालय में पीओ पी.के.सेन गुप्ता और अन्य अधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक उत्पादन करने का निर्देश दिया और अपने स्तर पर खान क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।इसके बाद डीटीओ कथारा कोलियरी के तीन नंबर भियू प्वाइंट पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने और उत्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।इस मौके पर बिनोद कुमार,अभिजीत,कथारा वाशरी के पीओ अमरेंद्र कुमार, तथा कथारा कोलियरी के पीओ कृष्ण मुरारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *