फोटो आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भव्य स्वागत
फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
झारखंड न्यूज़ 24फतेहपुर शिरोमणि
जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजितआत्म निर्भर भारत सम्मेलन में शामिल होने के क्रम में सोमवार को भारत सरकार की केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भाजपा नेता मनोज गोस्वामी के निजी आवास पर पहुंचीं। इस दौरान इस दौरान फतेहपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया।
आत्मीय मुलाकात के दौरान मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” अभियान के माध्यम से देश की 140 करोड़ जनता को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से ही भारत आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकता है।
मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी निवास मॉडल वरिष्ठ नेता गौरीशंकर यादव किरण मिश्रा नंदकिशोर झा शोभ मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश देखा गया।
फोटो
फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत करतीं मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी और अन्य कार्यकर्ता।

