एसआरएम एजुकेशन द्वारा छात्रवृत्ति आधारित उच्च शिक्षा कार्यक्रम — छात्रों के लिए सुनहरा अवसर एवं पूजा के अवसर पर विशेष छूट
हजारीबाग
मटवरी स्थित श्री रामकृष्ण मिशन एजुकेशन (एसआरएम एजुकेशन) ने छात्रों के लिए एक व्यापक और विशेष शिक्षा अभियान की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य है ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के छात्र -छात्रों को सही सलाह, सही शिक्षा के माध्यम से हर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है . इसकी जानकारी संस्था के निदेशक सूर्यदेव कुमार ने दी.संस्थान का मुख्य शाखा कार्यालय हजारीबाग के मटवारी में स्थित है, जहाँ से यह मिशन पूरे झारखंड और देशभर में शिक्षा के प्रसार का कार्य कर रहा है। इस शिक्षा मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक, तकनीकी और पारंपरिक विषयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसमें शिक्षा, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, पैरामेडिकल, नर्सिंग, चिकित्सकीय, फार्मेसी, मानविकी/कला, विधि, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान संकाय तथा पीएच.डी. जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों का विस्तृत विवरण में शिक्षा विभाग में डी.एल.एड, बी.एड, एम.एड, बी.पी.एड, एम.पी.एड, बी.ए. एजुकेशन, बी.एससी. एजुकेशन, एन.टी.टी, एम.ए. इन एजुकेशन, मांटेसरी शिक्षण प्रशिक्षण, आदि पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। अभियंत्रण (इंजीनियरिंग) के क्षेत्र में पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, बी.टेक, एम.टेक जैसे कोर्सों के माध्यम से छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रबंधन (मैनेजमेंट) में बी.बी.ए, एम.बी.ए, बी.कॉम इन मैनेजमेंट तथा पी.जी.डी.एम. जैसे पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है।

पैरामेडिकल में ओ.टी., डी.एम.एल.टी., एक्स-रे, ई.सी.जी., बी.पी.टी., एम.एससी. एम.एल.टी. आदि पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी। नर्सिंग में ए.एन.एम., जी.एन.एम., बीएससी नर्सिंग, आदि पाठ्यक्रम शामिल हैं। चिकित्सकीय (मेडिकल) शाखा में एम.बी.बी.एस., बी.डी.एस., बी.ए.एम.एस.,बी.एच.एम.एस.जैसे लोकप्रिय कोर्स मौजूद हैं। फार्मेसी (औषधि विज्ञान) के अंतर्गत बी.फार्मा, डी.फार्मा, आदि पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। मानविकी/कला (ह्यूमैनिटीज/आर्ट्स) में बी.ए (इंगलिश, हिंदी,राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, दर्शन, अर्थशास्त्र आदि विषयों में), एम.ए. इन Various सब्जेक्ट्स जैसी कोर्सेज शामिल हैं। विधि (लॉ) में एल.एल.बी., बी.ए. एल.एल.बी., बी.बी.ए. एल.एल.बी., बी.कॉम एल.एल.बी., एल.एल.एम., डिप्लोमा इन साइबर लॉ, कॉर्पोरेट लॉ, टैक्सेशन लॉ, पीएच.डी. इन लॉ की पढ़ाई कराई जाएगी।
कला (फाइन आर्ट) में , बी.एफ.ए., एम.एफ.ए., एम.ए. इन फाइन आर्ट के माध्यम से छात्रों को कला क्षेत्र में करियर निर्माण का अवसर मिलेगा। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में डी.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए., बी.सी.ए., एम.सी.ए., बी.एससी. आईटी, बी.टेक/बी.ई. आईटी जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। विज्ञान संकाय (स्कूल ऑफ साइंस) में बी.टेक, बी.ई., बी.आर्किटेक जैसे कोर्सों की कंप्लीट गाइडलाइन दिया जाएगा। इसके अलावा पीएच.डी. (डॉक्टरेट) के लिए सभी विषयों में शोध की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संस्थान द्वारा सभी कोर्सों में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
इंटर पास छात्रों के लिए विशेष रूप से मात्र ₹3000 प्रति वर्ष में पढ़ाई का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। यह ऑफर सत्र 2025–2027 के लिए सीमित समय तक उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) से बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम करने के इच्छुक छात्रों के लिए सत्र 2025–28 हेतु प्रति सेमेस्टर मात्र ₹2000 में प्रवेश की विशेष सुविधा दी जा रही है। यह ऑफर पूजा के शुभ अवसर पर आरंभ किया गया है, जो सीमित समय के लिए मान्य रहेगा। निदेशक सूर्यदेव कुमार ने बताया कि संस्थान की विशेषताएँ देश के शीर्ष कॉलेजों में डायरेक्ट प्रवेश की सुविधा हैं.100 से अधिक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआरएम एजुकेशन से जुड़े हुए हैं। छात्रों को उनकी रुचि, योग्यता और भविष्य की दिशा के अनुरूप सटीक शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
संस्थान के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूर्यदेव कुमार ने बताया कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कभी भी प्रतिभा की बाधा नहीं बननी चाहिए, इसलिए एसआरएम एजुकेशन छात्रों को छात्रवृत्ति, परामर्श और मार्गदर्शन के माध्यम से हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन की सबसे मजबूत नींव है और हमारा प्रयास है कि झारखंड सहित पूरे देश के युवाओं को आधुनिक, व्यावहारिक और रोजगारपरक शिक्षा दी जाए। श्री सूर्यदेव कुमार ने छात्रों से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और समय रहते आवेदन करें, क्योंकि सीटें सीमित हैं और प्रवेश प्रक्रिया इस सत्र का लगभग समाप्त होने वाले हैं. निदेशक ने यह भी बताया कि दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा के अवसर पर हर एक एडिशन पर विशेष उपहार दिया जायेगा। 10 नामांकन पर एक एंड्राइड मोबाइल फोन भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए
मोबाइल नंबर 8864013494 पर संपर्क कर सकते हैं जिनका मुख्य शाखा मटवारी हजारीबाग में स्थित है।

