Ad image

पेटरवार में हर्षोल्लास के साथ मनी चित्रगुप्त पूजा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पेटरवार में हर्षोल्लास के साथ मनी चित्रगुप्त पूजा

पप्पू वर्मा कसमार बोकारो

मासिभाजन संयुक्तश्चरसि त्वम महितले।लेखनी कटनी हस्त चित्रगुप्त! नमोस्तुते।
चित्रगुप्त ! नमस्तुभ्यम लेखाकाक्षरदायकम कायस्थ जातिमासाद्य चित्रगुप्त! नमोस्तुते।

- Advertisement -

पेटरवार : पेटरवार बक्सी चित्रांश समिति द्वारा बक्सी टोला, पेटरवार सहाय टोला गुरूजुआ में चित्रगुप्त पूजा का भव्य रूप से आयोजन किया गया। कायस्थों के ईश भगवान चित्रगुप्त का अविर्भाव भगवान ब्रह्मा की काया से हुआ है। उन्हें यमपुरी में भगवान यमराज के सहचर के रूप में लोगों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने का दायित्व मिला। आज के दिन कायस्थों के द्वारा कलम-दवात की पूजा की जाती है तथा भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद लिया जाता है। आज के दिन बहनें भाइयों की लम्बी उम्र तथा खुशहाली के लिए अन्नकूट करती हैँ और भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर चना-कसैली तथ मिठाइयाँ खिलाती हैँ और भाईदूज का त्योहार मानती हैँ वहीं भाई भी बहनों को उपहार देते हैँ तथा उनकी रक्षा का वचन देते हैँ।

पूजोपरांत प्रसाद वितरण तथा प्रीतिभोज का भब्य आयोजन किया गया। संध्या आरती के पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चित्रांश बच्चों के द्वारा नृत्य, संगीत, गायन, नाटक, चुटकुले इत्यादि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। अंत में रात्रिभोज के आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस मौके पर सर्वश्री शशि भूषण बक्सी, बक्सी कृष्ण मुरारी प्रसाद, प्रधान भोला प्रसाद, मदन प्रसाद बक्सी, अशोक प्रसाद बक्सी, कार्तिक प्रसाद बक्सी, रतन किशोर बक्सी, चंद्रशेखर प्रसाद बक्सी, शंकर प्रसाद बक्सी, भागीरथ प्रसाद बक्सी, शैलेन्द्र कुमार बक्सी, कुमार कौशलेश, कुमार अनिमेष, कामेश्वर प्रसाद बक्सी, धीरेन्द्र कुमार बक्सी, सुधीर कुमार सिन्हा, शिव शंकर सहाय,अरविन्द कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, नीरज कुमार सिन्हा, बसंत कुमार सिन्हा, स्वरुप सहाय, पंकज कुमार सिन्हा, रुपेश कुमार सिन्हा, देवेंद्र बक्सी, मोहन कुमार सिन्हा ,अनंत कुमार सिन्हा, राजू सिन्हा ,लोकेश कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, कुमार आनंद, रुपेश कुमार सिन्हा, स्वीट सहाय, रितेश कुमार सिन्हा ,प्रीतीश रंजन, प्रियांशु रंजन, सोनल बक्सी, राजवर्धन, ज्ञान, उत्कर्ष, अभिज्ञान सहित लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *