Ad image

*कमल का फूल केवल एक चुनावी निशान नहीं, यह विकास, विश्वास और महिलाओं के सम्मान का है प्रतीक: अन्नपूर्णा देवी*

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

*कमल का फूल केवल एक चुनावी निशान नहीं, यह विकास, विश्वास और महिलाओं के सम्मान का है प्रतीक: अन्नपूर्णा देवी*

झारखंड न्यूज़ 24 रिपोर्टर घाटशिला

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह एवं धालभूमगढ़ में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया अवसर मिला है। उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, पीएम आवास योजना, मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों महिलाओं का जीवन बदला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी जी को देश की माताओं-बहनों का आशीर्वाद निरंतर मिलता रहा है, क्योंकि उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ईमानदारी से काम किया है।हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि घाटशिला में राज्य के बाहर के मुस्लिम महिलाओं का नाम को मइया सम्मान योजना योजना को जोड़ दिया गया है, यह घाटशिला की महिलाओं की हक मार रही है। घाटशिला में बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार बढ़ रही है जो यहाँ के लिए सबसे बड़ी चुनौती है इस चुनौती को सिर्फ भाजपा ही दूर कर रकती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन के पक्ष में अधिक से अधिक मत देने की अपील की।इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई, विधायक शत्रुघन महतो सहित जिला एवं मंडल के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *