Ad image

बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी, झारखंड और ओडिशा के उप चुनावों में खिलेगा कमल

4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी, झारखंड और ओडिशा के उप चुनावों में खिलेगा कमल

 

झारखंड न्यूज़ 24 रिपोर्टर घाटशिला

- Advertisement -

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने झारखंड और ओडिशा के उप चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया। माझी ने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और एनडीए गठबंधन बिहार में सरकार बनाएगा घाटशिला उपचुनाव को लेकर मंगलवार को गंधनिया हाट मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा।
मुख्यमंत्री माझी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में जल्द ही एनडीए की सरकार बनेगी और झारखंड व ओडिशा के उपचुनावों में भी “कमल” जरूर खिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार का कार्यकाल अभी पूरा भी नहीं हुआ है और विपक्षी दल परिवर्तन की बात कर रहे हैं। यह परिवर्तन जनता घाटशिला के उपचुनाव में दिखा देगी। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार को जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ चुना था, लेकिन एक साल में ही जनता का इस सरकार से मोहभंग हो गया है। सीएम माझी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नए भारत की दिशा में कदम बढ़ाया है। आज भारत एक ऐसा देश बन चुका है जो “न रुकता है, न झुकता है, बल्कि लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।” उन्होंने जनता से अपील की कि घाटशिला की जनता भी इस विकासयात्रा में भाजपा का साथ दे।
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य के 60 प्रतिशत से अधिक लोग गांवों में रहते हैं, लेकिन अब तक पेशा कानून लागू नहीं किया गया।
इससे आदिवासी अपने अधिकारों से वंचित हैं और गांवों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो गांवों और आदिवासियों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री मांझी ने अपना अभिभाषण हिंदी संथाली और उड़िया भाषा में दिए इससे पूर्व झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी प्रदेश की सरकार पर हमला बोला कहा कि प्रदेश के बालू पर माफिया राज कायम हो गया है इसके लिए बंगाल और मुंबई से ठेकेदार बुलाई जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन को जीत कर झारखंड प्रदेश की सरकार को एक संदेश दें इस मौके पर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो बोरियों के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम,जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ,मंडल मुर्मू ,पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर के साथ-साथ अभय सिंह ने भी अपने विचार रखें इस मौके पर डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन सांसद विद्युत वरण महतो दिनेश साहू हराधन सिंह जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह के साथ-साथ काफी संख्या में जामुन कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भाजपा की संगठन मंत्री गीता मुर्मू ने किया.
जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *