कुष्ठ रोगी खोज को लेकर कि गई बैठक
पप्पू वर्मा कसमार बोकारो
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार अंतर्गत शिक्षा विभाग कसमार के सभागार में कुष्ठ रोगी खोज कार्यक्रम 2025 के तहत कसमार प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं जागरुक किया गया। पीएमडब्लू राजेश ठाकुर ने उपस्थित शिक्षकों को कुष्ठ बीमारी के लक्षण, इससे होने वाले प्रभाव एवं इससे बचने का उपाय के विषय मे विस्तार से बताया। उन्होंने ने बताया कि सभी दाग कुष्ठ नही होता है। वैसा दाग जिसमे सूनापन हो कुष्ठ हो सकता है। एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन एवं प्रबीर मल्लिक द्वारा विफ़स कार्यक्रम के तहत खिलाये जा रहे ब्लू एवं गुलाबी टेबलेट के विषय मे शिक्षकों को जानकारी दिया गया। बिपिओ रंजीत कुमार भारती ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि आओ सभी स्कूल के बच्चों को जाँच कर सम्भावित कुष्ठ रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार भेजे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशन प्रजापति एवं विद्यालय के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

