गोमिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई
झारखंड न्यूज़ 24 कुलदीप कुमार गोमिया
गोमिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्ग इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। यहां उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्ग इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गोमिया प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज पांडे ने कहा इंदिरा गांधी देश की राजनीति मैं पहली बार पुरूष वर्चस्व को चुनौती दी और भारत की प्रधानमंत्री बनी।
उनके कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण, चीन के मुखर विरोध के बावजूद सिक्किम को भारतीय गणराज्य में विलय करना, पाकिस्तान को दो टुकड़ों में कर बांग्लादेश का निर्माण करना, 1 लाख पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण, विश्व भर में भारी विरोध और प्रतिबंधों की धमकी के बावजूद भारत का पहला परमाणु विस्फोट का परीक्षण सभी उनके कार्यकाल में हुआ। गोमिया प्रखंड कांग्रेसअध्यक्ष पंकज पांडे ने अभी कहा कि भारत में कोई एक ऐसी प्रधानमंत्री भी हुई थी जिसने देशवासियों का राष्ट्रीय गौरव की इतनी सारी वजह दी उन्होंने यह भी कहा कि आज के नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के आदर्श को अपनाकर उस पर चलने की जरूरत है । मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता कृष्ण सिंह, एबेल यादव, दिलीप शर्मा मुकेश यादव, अशोक यादव, राजेंद्र साव, अमरेश साह, चेतन कुमार, उपेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

