Ad image

जामताड़ा में पुर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के देखरेख में हुआ संगठनात्मक चुनाव, प्रदीप राउत बने जामताड़ा नगर अध्यक्ष

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जामताड़ा में पुर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के देखरेख में हुआ संगठनात्मक चुनाव, प्रदीप राउत बने जामताड़ा नगर अध्यक्ष

झारखंड न्यूज़ 24
जामताड़ा
मनीष बरणवाल

भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में संगठन महापर्व के निमित्त मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि की निर्वाचन की पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही एवं चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता की देखरेख में जामताड़ा विधानसभा के तीन मंडल एवं नाला विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान मंडल प्रतिनिधि की भी घोषणा की गई। सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि जामताड़ा जिला में भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है,आपलोगों के नेतृत्व में जामताड़ा जिला और भी ज्यादा मजबूत बनेगा।
पूर्व मंत्री भाजपा के कद्दावर नेता सह चुनाव परिवेक्षक भानु प्रताप शाही ने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के लिए और सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के लिए आज बड़ा दिन है क्योंकि आज सभी मंडल अध्यक्षों को उनके पार्टी के मजबूती के योगदान के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है और हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जामताड़ा जिला के दोनों विधानसभा में आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी ओर मजबूत होगा और हमारे विधायक भी चुने जाएंगे।
चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा जिला के भारतीय जनता पार्टी ने साबित कर दिया कि भाजपा में छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सोपी जाती है। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला,प्रदेश एवं मंडल कमेटी के सदस्यों को बधाई दिया।नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि कों और मजबूत करेंगे।
ज़िला प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि जामताड़ा जिला पहले ऐसा जिला बन गया जहां इतनी शांति से और सर्वसहमति से सभी मंडल अध्यक्षों का नियुक्ति किया गया। जामताड़ा नगर के नगर अध्यक्ष के रूप में प्रदीप राउत तथा नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह को, मिहिजाम नगर के अध्यक्ष के रूप में लोकेश महतो तथा नगर प्रतिनिधि अजीत पासवान,गोपालपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष के रूप में श्रवण पंडित तथा मंडल प्रतिनिधि के रूप में प्रेमानंद मोदी, फतेहपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष के रूप में संजय मंडल तथा मंडल प्रतिनिधि के रूप में शोभा कुमारी,बागडेहरी मंडल अध्यक्ष के रूप में सुभद्रा बाउरी एवं मंडल प्रतिनिधि के रूप में बनवाली मंडल,खैरा में मंडल अध्यक्ष के रूप में मोहित भोक्ता एवं मंडल प्रतिनिधि के रूप में अजय मंडल,विन्दापाथर में मंडल अध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश यादव एवं मंडल प्रतिनिधि के रूप में अबीता हांसदा,कुंडहित में मंडल अध्यक्ष के रूप में वरुण मंडल एवं मंडल प्रतिनिधि जगबंधु बोस,नाला मंडल में मंडल अध्यक्ष के रूप में कैलाश मंडल एवं मंडल प्रतिनिधि जितेन राउत, पूर्वांचल नाल पूर्वांचल नाला में मंडल अध्यक्ष रूप में किशन मुर्मू एवं मंडल प्रतिनिधि कृष्णा मंडल को सर्वसम्मति से चुना गया।
कार्यक्रम संचालन सह जिला चुनाव अधिकारी मितेश शाह व धन्यवाद ज्ञापन सह जिला चुनाव अधिकारी सुकुमुनि हेमब्रम के द्वारा किया गया।मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल,जिला महामंत्री दिलीप हेंब्रम,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय,मिहिजाम नगर परिषद् अध्यक्ष कमल गुप्ता,भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल,माधव चंद्र महतो, हरिमोहन मिश्रा,सुनील हसदा, दुबराज मंडल,विनोद मंडल,राजेंद्र रावत,जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह,सुकुमार सरखल,राम सिंह यादव,ज़िला मंत्री मोहन शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह,कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद मिश्रा, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *