Ad image

अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सगीर खान ने दाता महबूब शाह के मजार पर चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन व संगठन मजबूती की दुआ

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सगीर खान ने दाता महबूब शाह के मजार पर चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन व संगठन मजबूती की दुआ

जामताड़ा समीम अंसारी

 

- Advertisement -

जामताड़ा जिले से एक राजनीतिक और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाली खबर सामने आई है। झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सगीर खान ने शनिवार को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पथरचापूरी स्थित प्रसिद्ध सूफी संत दाता महबूब शाह के मजार पर पहुंचकर चादर और मिठाई पेश की तथा जिले की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी।

जानकारी के अनुसार सगीर खान जामताड़ा के जीतूडंगल से सुबह करीब 10 बजे समर्थकों के काफिले के साथ रवाना हुए थे। यह धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम उनके अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी और आभार प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। मजार परिसर में पहुंचने के बाद उन्होंने विधिवत चादरपोशी की और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दुआ में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, मौलाना आरिफ रजा, रहीम अंसारी, गुल मोहम्मद, कमल टुडू, दिनेश मुखिया, अबुल अंसारी, परिमल मरांडी (मुखिया), अजीमुद्दीन मियां, इम्तियाज अंसारी, जावेद अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मजार पर दुआ के बाद सगीर खान ने कहा कि सूफी संतों की परंपरा हमेशा आपसी भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश देती रही है। उन्होंने कहा कि वे अपने नए दायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करेंगे। उन्होंने जिले में आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी जिले में अमन-चैन, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती के लिए दुआ मांगी। पूरे कार्यक्रम का माहौल शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण रहा।स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का प्रतीक बताया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *