Ad image

गंगाडीह पंचायत भवन में साइबर सुरक्षा शिविर का किया गया आयोजन

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गंगाडीह पंचायत भवन में साइबर सुरक्षा शिविर का किया गया आयोजन 

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

 

पोटका प्रखण्ड अंतर्गत गंगाडीह पंचायत भवन में साइबर सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।अभी जिस तरह लोग धड़ल्ले ले साइबर क्राइम के शिकार हो रहे जिसमें महिलाएं जागरूकता के अभाव में खास कर जल्द इस जाम में फंस जा रहे हैं। साइबर क्राइम को रोकने के लिए एवं महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव गांव ,विद्यालय , पंचायत आदि में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गंगाडीह पंचायत भवन में सी.एस.सी केंद्र द्वारा एक दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।ये प्रशिक्षण महिलाओं को निःशुल्क दिया जा रहा है एवं प्रशिक्षण के दौरान भोजन एवं प्रशिक्षण सामग्री भी दी जाती है और प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र दिया जाता है।इस प्रशिक्षण में ओटीपी,सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन आदि की जानकारी भी दी जाती है ताकि अज्ञानता के कारण कोई भी साइबर ठगों का शिकार ना बनें।इसके पूर्व भी पोड़ाडिहा पंचायत ,खैरपाल प्रज्ञा केंद्र आदि जगह में कई बार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर सैकड़ों लोगों को प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है और आगे भी जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।खैरपाल के प्रज्ञा केंद्र संचालक मृणाल कांति पाल के पहल से किंड्रिल,सीएससी अकैडमी और NIELIT के साइबर सुरक्षा परियोजना के अंतर्गत सैकड़ो महिलाओं को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने का प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र दिया गया है। जागरूकता अभियान में नमिता मोहंती एवं माधुरी राणा के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।ग्रामीण क्षेत्र के युवती एवं महिलाओं को जागरूक कर रहे है।’साइबर रक्षक शिविर ‘ को सफल बनाने में गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू,सचिव साधु चरण सामाद,सीएससी से ट्रेनर तन्मय पाल,रोजगार सेवक गीता महतो,रितिक पाल,अमर दास,कृष्णा महाकुड़ एवं महिला प्रशिक्षुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *