Ad image

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

धनबादः

शुक्रवार 26 दिसंबर को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

- Advertisement -

जनता दरबार में जमीन का दाखिल खारिज करने, जमाबंदी रद्द करने, सहिया चुनाव हेतु ग्राम सभा कराने, होमगार्ड बहाली हेतु दावा आपत्ति स्वीकार करने, उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण करने, पॉलिटेक्निक धनबाद के जमीन पर रह रहे लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था भूमि अथवा मकान उपलब्ध कराने से सेसंबंधित आवेदन समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से उपायुक्त अवगत हुए।

उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *