Ad image

बी मोड़ के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ रंगारंग आगाज,अध्यक्ष प्रत्याशी गोपाल राम ने फीता काट कर किया उद्घाटन

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बी मोड़ के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ रंगारंग आगाज,अध्यक्ष प्रत्याशी गोपाल राम ने फीता काट कर किया उद्घाटन

झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर

विश्रामपुर नगर परिषद के बी मोड़ स्थित खेल मैदान मे 20- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भावी अध्यक्ष प्रत्याशी गोपाल राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट का आयोजन बजरंग दल क्लब द्वारा किया गया था। उद्घाटन मैच उंटारी रोड प्रखंड के डेवडर क्रिकेट टीम व विश्रामपुर प्रखंड के कुंडी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। गोपाल राम ने कहा कि अगर मौका मिलेगा तो बी मोड़ पर भव्य खेल मैदान का निर्माण कराया जायेगा। क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने हेतु जो भी जरूरत पड़ेगी उसके लिए हम हमेशा तैयार है। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *