WhatsApp Group Join Now
पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर करमदाहा में पूजन के लिए उमड़े भक्त
नारायणपुर (जामताड़ा) :
शनिवार को पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रखंड के करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर में विधि-विधान पूर्वक मंदिर के पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। करमदाहा गए लोगों ने सर्वप्रथम बराकर नदी में पवित्र स्थान किया, इसके बाद भोलेनाथ और माता पार्वती के दर पर मत्था टेका। इस बीच आगामी 15 जनवरी से लगने वाले ऐतिहासिक करमदाहा मेला की तैयारी भी आरंभ हो गई है। मेला में सामान भी आना आरंभ हो गया है।

