Ad image

पलामू में साइबर ठगी का बड़ा मामला उजागर, गिरोह बनाकर खाते से की गई हेराफेरी का आरोप

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पलामू में साइबर ठगी का बड़ा मामला उजागर, गिरोह बनाकर खाते से की गई हेराफेरी का आरोप

हुसैनाबाद,पलामू :

जिले के मेदिनीनगर स्थित साइबर थाना में खाता से अवैध हेराफेरी और संगठित साइबर ठगी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेश प्रसाद सिंह, ग्राम बहेरा, थाना हैदरनगर निवासी ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर ठगी गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, उनके बैंक खाते से अवैध रूप से राशि की निकासी की गई थी, जिसकी शिकायत पहले ही 19 फरवरी 2024 को दर्ज कराई जा चुकी थी। इसके बाद साइबर थाना द्वारा उन्हें एक पत्र भी उपलब्ध कराया गया। अपनी निजी जांच में पीड़ित को पता चला कि ठगी की गई राशि दिनेश राम नामक व्यक्ति के खाते में भेजी गई थी।

- Advertisement -

पूछताछ के दौरान दिनेश राम ने स्वीकार किया कि यह राशि उसके भगीने रौशन कुमार द्वारा भेजी गई थी। रौशन कुमार, ग्राम अधौरा, थाना मोहम्मदगंज का निवासी बताया गया है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने रौशन कुमार से संपर्क किया तो उसने राशि भेजने की बात स्वीकार की, साथ ही धमकी दी कि यदि मामले को ज्यादा उछाला गया तो पैसा नहीं मिलेगा और झूठे हरिजन एक्ट के मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अनिता कुमारी नामक महिला इस पूरे ठगी गिरोह की मुख्य संचालक है। बताया गया है कि अनिता कुमारी सरकारी अनुमंडलीय अस्पताल में अनुबंध पर कार्यरत है और साथ ही साइबर ठगी का गिरोह भी संचालित कर रही है। आरोप है कि गिरोह द्वारा विभिन्न स्थानों,जैसे रांची और फरीदाबाद में भी खाते संचालित किए जा रहे हैं।
पीड़ित ने अपने आवेदन में गूगल पे के माध्यम से हुई लेन-देन की पूरी जानकारी, ट्रांजैक्शन नंबर और तिथियां भी साइबर थाना को सौंपी हैं। उन्होंने मांग की है कि पूरे गिरोह की गहन जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और ठगी की गई राशि वापस दिलाई जाए।इस मामले ने एक बार फिर साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है। साइबर थाना पलामू द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित खातों व मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *