Ad image

डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर नारायणपुर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर नारायणपुर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नारायणपुर (जामताड़ा) :

मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड सभागार में डिजिटल क्राप सर्वे का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बीडीओ देवराज गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि यहां बताए गए तथ्यों को अमल में लाकर सर्वे का कार्य करना है। सभी को मिलकर सरकार की इस नेक सोंच को पूरा करना चाहिए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी परेश चंद्र दास ने कहा कि एक पंचायत में दो दो सर्वेयर होंगे। सर्वेयर को डाटा देना है। प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में सर्वे करना है। सर्वे पांच साल तक चलेगा तथा रवि और खरीफ दोनों फसलों का सर्वे होना है। इस अवसर पर बीटीएम सीमावती सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, बादल मंडल, कृषक मित्र मो महफूज, मोफीज अंसारी, कुंदन किशोर सिंह, महानंद मंडल, राजेश बेसरा, सुनील सिंहा, बहादुर मंडल, रमेश रवानी आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *