तीन सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपाइयों ने विश्रामपुर नप कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन दिया एक दिवसीय धरना
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
भाजपा नेता-कार्यकर्ताओ ने विश्रामपुर नप कार्यालय के समक्ष तीन सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया। इससे पहले भाजपाइयों ने 10+2 जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान से प्रदर्शन करते हुये विश्रामपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर पहुंचे,जहां प्रदर्शन धरना में तब्दील हो गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता व संचालन पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी शामिल रहे। डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि हेमंत सरकार तो नगर निकाय चुनाव करना ही नहीं चाहती थी। न्यायालय के आदेश व केंद्र सरकार के दबाव में करा रही है।
उन्होंने कहा कि तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मांगो में राज्य सरकार से यथाशीघ्र नगर निकाय चुनाव कराने,चुनाव दलीय आधार पर कराने व बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से कराने की मांग प्रमुख है। धरना समाप्ति के बाद भाजपा नेता – कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह को सौंपा।
धरना कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी,जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव,डॉ बीपी शुक्ला,राजन पांडेय,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी,शंभू शरण सिंह,सुशील ठाकुर,रघुवीर चंद्रवंशी,महेंद्र प्रसाद,राधेश्याम सिंह,शशि दीक्षित,रजनीश चंद्रवंशी,शिववंश मिश्रा,बैजनाथ सिंह,श्याम सिंह,राजा राम,मनीष कुमार,जिला कार्यसमिति सदस्य किरण देवी,महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण शर्मा,दिनेश शुक्ला,विजय कुमार रवि,सुनील कुमार चौधरी,संतोष राम,संजय ठाकुर,राजकुमार चौधरी,इदरीश हवारी,सत्यनारायण सोनी,शंकर चंद्रवंशी,धीरन तिवारी,रामप्रवेश मेहता,शशिभूषण चंद्रवंशी,सुमंत चंद्रवंशी सहित कई भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

