Ad image

सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख की जयंती पर झगरूआ में समाजिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख की जयंती पर झगरूआ में समाजिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर

सावित्रीबाई फुले तथा भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती के अवसर पर विश्रामुर नप के झगरूआ गांव में।सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।

- Advertisement -

इसके पश्चात बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, तथा माता सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख की प्रतिमाओं पर माला अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि अभिमन्यु सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और युवाओं-छात्रों को संगठित होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बहुजन एकता,शिक्षा और सामाजिक समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *