पुलिस ने ढेगाम से चोरी हुए 4 माह के बच्चे को 14 घंटे में किया सकुशल बरामद,अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कोवाली थाना अंतर्गत ढेगाम साप्ताहिक हाट बाजार में रांगामाटीया के रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने बच्चों के साथ मुर्गी बेचने आई थी,भीड़ होने के कारण प्रतिमा सरदार अपनी बेटी लगभग 6 वर्षीय ममता को अपने दुधमुंहे बच्चे इंद्रदेव को गोदी में दी हुई थी ।मिली जानकारी के अनुसार भीड़ का फायदा उठाकर अभियुक भेलाईडीह निवासी जे एस एल पी एस की जेंडर सी आर पी लगभग 40 वर्षीय झूमा रानी मंडल पति प्रभात मंडल ने बच्चे की चोरी नाटकीय ढंग से कर ली ।घटना आग की तरह फैल गई और ये चोरी की घटना लगभग 3 बजे की है और काफी खोजबीन के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो पीड़ित ने अपने पति को इसकी सूचना दी एवं उनके द्वारा भी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो इसकी सूचना कोवाली थाना को दी । कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने त्वरित खोजबीन शुरू कर दी।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर से चोरी किए गए पुलिस उपाधिक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया एवं 14 घंटे के अंदर अपहृत 4 माह के दुधमुंहे बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और कोवाली कांड संख्या 04/2026, धारा 137(2)B.N.S गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया साथ ही इस अपराध में शामिल अन्य संदिग्ध को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।ये घटना 11 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे घटी और पुलिस ने टीम बनाकर महज 14 घंटे में अपनी कुशलता का परिचय देते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके मां को सौंप दिया ।इस त्वरित कार्रवाई का सभी सराहना कर रहे हैं। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ऐसे ही त्वरित कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं और कई मामलों का फिल्मी स्टाइल से निष्पादन भी कर चुके हैं जिसके लिए उनको सम्मानित भी किया जा चुका है।अपहृत बच्चे को खोजने में गठित टीम में पुलिस उपाधिक्षक, मुसाबनी संदीप भगत, सुरेश प्रसाद पुलिस निरीक्षक ,जादूगोड़ा, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान,पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०अ०नि० कोवाली थाना मोबिन अंसारी,पु०अ०नि० सिदो मुर्मू,आरक्षी मुसाबनी गौरा लेयांगी ,आरक्षी अंचल गार्ड जादूगोड़ा,राजेश कुमार शामिल थे।इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

