नारायणपुर में विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन
नारायणपुर (जामताड़ा) :
नारायणपुर प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के द्वारा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन हुआ। दीप प्रज्वलित कर जामताड़ा कोर्ट के एसीजीएम वन नाम अंसारी, बीडीओ देवराज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। मौके पर एसीजीएम नइम अंसारी ने कहा कि विधिक रूप से सशक्त बनाना कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संविधान आया तो देश को कैसे लोक कल्याणकारी राज्य बनाया जाए,इसे प्रस्तावना में जोड़ा।
सभी वर्गों के लिए कानून बना। पहले बच्चों के अपराध में कानून अलग नहीं था। सरकार की सोच पर बच्चों के प्रति होने वाले अपराध के लिए कानून बना। किशोर न्याय बोर्ड का गठन हुआ हैं। महिला के साथ घरेलू महिला हिंसा के भी कानून बने। देश में बच्चा, महिला, एसटी, एससी सभी के लिए कानून हैं। सुरक्षा के लिए कानून बनाया गया है। वृद्ध के लिए भी कानून बना, इनका भरण पोषण नहीं कर रहें हैं, इसे रोकने के लिए इनके अधिकार को सुरक्षित करने के कानून बना है।
इस अवसर पर बीडीओ देवराज गुप्ता, कृषि पदाधिकारी परेश चंद्र दास, राजेंद्र सिंह, पानेश्वर मरांडी, सहादत अली, कार्तिक दत्ता, मो महफूज, संजय कुमार, एइ कुमार अनुराग, कैलाश कुमार, गौतम मंडल, प्रदीप रजक आदि उपस्थित थे।
एसीजीएम नईम अंसारी के द्वारा क्षेत्र के पशुपालकों को पुरस्कृत भी किया गया। कृत्रिम नस्ल के पशुओं को रखने वाले पशु पालकों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बीएचओ सुनील प्रसाद सिंह, टीवीओ सुशील टुडू आदि उपस्थित थे।

