WhatsApp Group Join Now
साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित
Contents
साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड 2026 से हुए सम्मानितपोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट पोटका प्रखण्ड के नुआग्राम निवासी जानेमाने साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे को उनकी लम्बी साहित्यिक यात्रा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तरप्रदेश के हेल्पिंग ह्यूमन,भारत सरकार से निबंधित स्वयं सेवी संस्था ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया है।सुनील कुमार दे अभी तक 35 पुस्तके लिख चुके हैं जिसमें बांग्ला और हिन्दी के किताब प्रकाशित किया जा चुका है जो गर्व की बात है।समाज सेवा के क्षेत्र में लगभग 45 वर्षों से अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए गांव में साइकिल से घूम घूम कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किए हैं।इसके अलावे झारखण्ड में बांग्ला भाषा को बचाने के लिए अभी तक माताजी आश्रम के सहयोग से 34 अपूर पाठशाला गांव गांव में खोला गया है जो एक महान उपलब्धि है।उनको इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोग उनको बधाई दी है उनमें से डाक्टर प्रवीर कुमार नंदी,सेवानिब्रत अफसर बी. के चौरसिया,मुखिया देवी भुमिज, पूर्व पार्षद करुणामय मण्डल, समाज सेवी जन्मेजय सरदार, प्रिंसिपल सलिम आज़ाद, डाक्टर राजीव लोचन महतो, समाजसेवी किशन गुप्ता, समाज सेवी मनोज सरदार, समाज सेवी मनोज पटनायक, साहित्यकार दुलाल चंद्र दास, समाज सेवी सनत मण्डल, लेखिका पूजा महतो, साहित्यकार अजित कुम्भकार, समाज सेवी राजेश राय, मिठून साहू, अनिल माझी, हिमाद्री भकत, शिव नाथ पांडा, शुभेदु सरकार, जगन्नाथ साव, साहित्यकार राजकुमार सरकार, रंजीत मल्लिक, मृणाल पाल, शुभंकर राणा, अमल कुमार दास, बनश्री आचार्ज, शिक्षक बी. बी. मण्डल, संजय साहू,शिल्पी सह समाज सेवी सुबोध गोराई, शिक्षक शशांक शेखर गोप, ऋषभ मण्डल, समाज सेवी सोमेन मण्डल, सूर्य शंकर कर, पत्रकार बीरेंद्र कुमार सिंह, साहित्यकार जवा मुर्मू, शिक्षक चिंतामनी त्रिपाठी, दीपक साहू, बिमल चक्रवर्ती, मौसमी प्रसाद आदि ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

