पांच सूत्री मांगों को लेकर 20 जनवरी को पंचायत सहायक संघ का राज्यस्तरीय धरना
सरकार की उदासीनता से आक्रोश, मांगें नहीं मानी गईं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन : मिथुन कुमार यादव
रांची
राज्यस्तरीय पंचायत सहायक संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 20 जनवरी को राजधानी रांची में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। प्रदेश अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव ने बताया कि पंचायत सहायकों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को सरकार की उदासीनता के खिलाफ राज्यभर के पंचायत सहायक रांची में एकजुट होकर शांतिपूर्ण धरना देंगे। यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो संघ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगा।
प्रदेश सचिव बलदेव करमाली ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायत सहायकों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। इसी कारण 20 जनवरी का आंदोलन पूरी मजबूती के साथ किया जाएगा, ताकि सरकार तक कर्मचारियों की आवाज पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। संघ का उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से समाधान है, लेकिन सरकार की चुप्पी के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अकबर अंसारी, संतोष कुमार सिंह, मनोज सेन, प्रदीप कुमार पासवान, देवेंद्र महतो, रामनिवास तिवारी, सुधीर कुमार, दीपक सिंह, अजीत कुमार चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। संघ ने राज्य सरकार से अपील की है कि पंचायत सहायकों की मांगों पर शीघ्र एवं सकारात्मक विचार करे।

