नशाखोरी और जुआ के खिलाफ सम्पूर्ण ईचाक रहा बंद
दोषी पुलिसकर्मियों पर अविलंब कार्यवाही करे पुलिस अधीक्षक – गौतम
प्रशासन की वजह से युवा नशा के चपेट में आए – रूपेश
इचाक
प्रखंड में आहूत बंद का असर पूरे क्षेत्र में साफ तौर पर देखने को मिला। बाजार, दुकानें और आवागमन आंशिक रूप से प्रभावित रहे। नशाखोरी के बढ़ते मामलों के खिलाफ युवाओं और समाजसेवियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्वकर्ता आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि इचाक प्रखंड के समस्त दुकानदार अपने स्वेक्षा से हजारों दुकानें बंद कर प्रशासन को चुनौती दिए।गौतम कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि आज प्रशासन ठीक रहते तो इचाक के युवा बर्बाद नही होते। इचाक पुलिस खुद ड्रग्स पैडलिंग में संलिप्त है। पुलिस अधीक्षक व डीजीपी से आग्रह है कि इचाक पुलिस की गतिविधि को जांच कर दोषी पदाधिकारी पर अवस्य कार्यवाही हो।
प्रदर्शनकारियों ने इचाक मोड़ ,इचाक बाजार, करियातपुर ,दरिया चौक ,समेत सम्पूर्ण दुकानें बंद कर इचाक मोड़ में प्रशासन के खिलाफ टायर जलाकर विरोध जताया।संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि जब तक प्रशासन ड्रग्स व जुआ पर लगाम नही लगाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वही छ्त्रधारी मेहता ने कहा कि अगर थाना प्रभारी पर विभागीय कार्यवाही नही हुआ तो संपूर्ण हजारीबाग जिला बंद का आह्वाहन किया जाएगा। मनोज मेहता ने कहा कि इचाक क्षेत्र में नशाखोरी पर पूरी तरह रोक नहीं लगती और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारोबार में कुछ असामाजिक तत्वों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर मिलीभगत भी सामने आ रही है। धंधेबाजों से मिले हुए पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष जांच कर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाए। समाजसेवी सुजीत मेहता ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों में नशाखोरी को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बंदी को सफल समर्थन मे करियातपुर पंचायत के मुखिया मोदी मेहता, दरिया पंचायत मुखिया कुशलचंद मेहता, डाड़ीघाघर पंचायत के मुखिया नंदकिशोर मेहता, जीएम कॉलेज के प्राचार्य पंकज मेहता, जेडीयू नेता अर्जुन मेहता,समाजसेवी सुरेश केशरी ,शूभम केशरी, संगठन के मनीष कुमार ,कमल कुमार दास, सीटू सिंह राजपुत, विकास कुमार दास, संदीप कुमार, सिकेन्द्र मेहता, सोनु कुमार,शंकर मेहता, संजीत मेहता, किशोरी मेहता, रामटहल मेहता, गौतम मेहता, मनोज साव समेत सैकड़ो युवा शामिल रहे.

