बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर एम जी एम पब्लिक स्कूल, डुमरौन मे होंगी नि:शुल्क नामांकन
ईचाक
प्रखंड के डुमरौन मे संचालित एम जी एम पब्लिक स्कूल मे सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 23 जनवरी से 26 जनवरी तक सभी (प्ले से आठवीं) वर्ग मे बच्चों को नि:शुल्क नामांकन की जायेगी. प्राचार्य लक्ष्मण किशोर मेहता ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी वर्ग के बच्चों को बसंत पंचमी के अवसर मे नि:शुल्क नामांकन ली जायेगी. नामांकन हेतु बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो रंगीन फोटो और माता पिता का आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है.
विद्यालय संचालक रामदीप कुमार ने कहा कि हमारे विद्यालय मे बच्चो की शिक्षण हेतु सभी शिक्षक एवं शिक्षिका अनुभवी है. हमारे विद्यालय मे नर्सरी से हाई स्कूल के अलावे इंटर कोर्स की सुविधा भी है. हमारे विद्यालय मे नृत्य, गायन, कंप्यूटर कक्ष, शौचालय, खेल कूद की पूर्ण व्यवस्था है. हमारे विद्यालय का रिजल्ट मैट्रिक मे सदैव बेहतर प्रदर्शन रहा है. सभी अभिवावक से अपील है कि अपने अपने बच्चों का नि:शुल्क नामांकन बसंत पचमी के उपलक्ष्य मे ससमय अवश्य कराये. हम विद्यालय परिवार आपकी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते है.

