Ad image

बरकट्ठा थाना में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक. सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वालों की होगी कार्रवाई

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा थाना में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक. सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वालों की होगी कार्रवाई

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। बरकट्ठा थाना परिसर में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग ने की संचालन बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरिया ने किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू, एसआई देवदत्त सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, सीआई अभिजीत राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल आजाद मौजूद थे। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे पूजा समिति के लोगों ने अपनी बातों को रखा।

- Advertisement -

प्रमुख रेणु देवी ने पूजा कमेटी के लोगों से वोलेंटियर को नियुक्त करने, डीजे पर भड़काऊ, विवादित और अश्लील गाना नही बजाने की अपील किया। बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की जरूरत है और अफवाह फ़ैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी‌। कहा कि पूर्व निर्धारित रुट से ही जुलूस निकालेंगे। इस अवसर पर पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, मोईन अंसारी, अर्जुन राणा, रवीन्द्र शर्मा, रीतलाल प्रसाद, जागेश्वर प्रसाद, राजकुमार गिरी, एजाज अहमद, लीलधारी प्रसाद, विजय प्रसाद, सुखदेव यादव, अरुण यादव, विकास यादव, मुकेश प्रसाद, सिकंदर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *