Ad image

सरस्वती पूजा को लेकर बरही थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का लिया गया संकल्प

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सरस्वती पूजा को लेकर बरही थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का लिया गया संकल्प

बरही

आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर बरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने की, जबकि संचालन पुनि सह थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए और आवश्यक सुझाव दिए। अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, संस्कार और सौहार्द का पर्व है।

- Advertisement -

सभी पूजा समितियों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा मूर्ति विसर्जन निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार ही किया जाएगा। बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी पूजा समितियों को आपसी समन्वय बनाए रखना होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह सजग और तत्पर है। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने सभी समुदायों से मिलजुलकर सरस्वती पूजा मनाने और भाईचारे की मिसाल पेश करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए पूजा समितियों को प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए।

बीएसए संरक्षक सह कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने सरस्वती पूजा को आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि सभी लोग संयम और अनुशासन के साथ इस पावन पर्व को मनाएं। बैठक में जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, बीडीओ जयपाल महतो, सांसद प्रतिनिधि सह बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, विशेश्वर यादव, मो. ताजुद्दीन, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र रजक, डोमन पांडेय, पंचायत समिति सदस्य मो. तैयब, पूर्व मुखिया मो. बेलाल, मुकेश कुमार, विष्णुधारी महतो, मो. तौकीर रजा, पूर्व मुखिया दसरथ यादव, मो. फिरदौश, ब्रह्मदेव यादव, राजेन्द्र स्वर्णकार, बरही थाना से गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *