Ad image

विजन पब्लिक स्कूल बेड़ोकला में सरस्वती पूजा पर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विजन पब्लिक स्कूल बेड़ोकला में सरस्वती पूजा पर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। विजन पब्लिक स्कूल बेड़ोकला में सरस्वती पूजा पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने ज्ञान, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल एवं प्रोजेक्ट कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करेंगे। विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक शिक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। साथ ही भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े सिद्धांतों को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाना तथा विद्यार्थियों में समस्या-समाधान और तार्किक सोच जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करना है। प्रदर्शनी में ओमकार, श्वेता, अभिषेक, सागर, लक्ष्मी, प्रियांशु सहित कई छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

- Advertisement -

इनके द्वारा जल संरक्षण, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण एवं विभिन्न मशीनरी से संबंधित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा सरल एवं रोचक वैज्ञानिक प्रयोग, पोस्टर तथा प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जिनके माध्यम से विद्यार्थी अपने विचारों को विस्तार से प्रस्तुत करेंगे। निर्देशक संजय पंडित ने बताया कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों को भविष्य में वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित करती है और उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ नवाचार की भावना विकसित करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में उपस्थित होकर बच्चों के प्रयासों की सराहना करें और उनका उत्साहवर्धन करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *