Ad image

बिजली चोरी रोकथाम को लेकर चलाई गई छापामारी अभियान में 10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बिजली चोरी रोकथाम को लेकर चलाई गई छापामारी अभियान में 10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी रोकथाम को लेकर चलाई गई छापामारी अभियान में 10 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बरही सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता के नेतृत्व में अभियान चलाईं गई।

- Advertisement -

अधिकारियों ने ग्राम झुरझुरी निवासी मेघलाल यादव पिता खेमलाल यादव, ग्राम पेंसरा डमर चौक निवासी राजकुमार प्रसाद पिता छोटी महतो, ग्राम झिंगीबराई निवासी नारायण दास पिता रामचंद्र दास, गिरधारी रविदास पिता छत्रु रविदास, किशुन रविदास पिता रामसहाय रविदास, मीकु रविदास पिता बालचंद रविदास, प्रदीप पंडित पिता कार्तिक पंडित, ग्राम गयपहाड़ी निवासी चंद्रदेव प्रसाद पिता हीरालाल प्रसाद, ग्राम बसारिया निवासी बिनोद रविदास पिता नागेश्वर रविदास, लालजीत प्रसाद पिता स्व नन्हक महतो को बिजली चोरी करते हुये पकड़ा है। इस बाबत सहायक अभियंता सत्यनारायण भोगता ने एक लिखित शिकायत बरकट्ठा थाना में देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया की यह अभियान बिजली बिल बकाया रखने तथा पोल से टोका लगाकर अतिरिक्त फेज खींचकर विद्युत उर्जा की चोरी करते हुए पकड़े गये हैं। जिनपर विद्युत विभाग के द्वारा आर्थिक जुर्माना लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *