सरस्वती पूजा के पूर्व संध्या पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर : निर्मल जैन
हजारीबाग
वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए सरस्वती पूजा के पूर्व संध्या में रक्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन के संगठन सचिव रजत जैन रक्तदान कर के किया तत्पश्चात् कार्यकारिणी सदस्य गौरव पाटनी जैन, ऋषभ जैन, आकाश कुमार, ऋषभ राज(एन एस एस), राहुल देव वर्मा राकेश कुमार अमरदीप सिन्हा और सोनू रजक ( दसवीं बार) आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया रक्तदान के पश्चात एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
श्री जैन ने कहा कि रक्तदान कमी को देखते हुए एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या 25 जनवरी एवं गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रातः 10: 30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी स्वस्थ व्यक्तियों से अनुरोध है कि इस शिविर में भाग लेकर मानवता का परिचय दें शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन महासचिव विनीत छाबड़ा कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल जनसंपर्क सचिव राजेश सेठी संगठन सचिव रजत जैन एवं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एवं टेक्नीशियन एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

