Ad image

ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

चौपारण

पांडेयबारा चपरीकला स्थित ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल परिसर में विद्या, बुद्धि और कला की देवी माँ सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। माँ सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्प अर्पण के साथ हुई। विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती से ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।

- Advertisement -

पूजा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया, वहीं शिक्षकों ने भी पूरे मनोयोग से पूजा में भाग लिया। विद्यालय के निदेशक पंचम कुमार पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि सरस्वती पूजा विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का महत्व सिखाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है और वे अपनी परंपराओं से जुड़ते हैं। पूजा कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्राचार्य धनंजय कुमार, प्रीति कुमारी, रौशन राणा, सोहानी कुमारी, पूजा कुमारी, नीरज पाण्डेय, श्वेता पाण्डेय, तन्नू कुमारी, सुप्रिया पाण्डेय, अंजली सिंह, रशिक सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर अनुशासन, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *